{"_id":"617ef3ab2b5e473ac215fced","slug":"police-constable-exam-roadways-sent-50-buses-on-the-first-day-passengers-remained-upset-sonipat-news-rtk628691615","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल परीक्षा : रोडवेज ने पहले दिन भेजी 50 बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा : रोडवेज ने पहले दिन भेजी 50 बसें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर रखी है। बस अड्डे से रविवार को 50 बसें रवाना की गईं। इनमें 40 बसें प्रात:कालीन सत्र के लिए और 10 बसें सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए भेजी गई।
डिपो से पहली बस रविवार तड़के 3.30 बजे महेंद्रगढ़ रूट पर रवाना हुई। उसके कुछ समय के अंतराल पर नौ जिलों में परीक्षार्थियों को लेकर बसें रवाना हो गई। बसों की कमी होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बसों के लिए यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं आने दी गई।
सोनीपत बस अड्डे पर 109 बसें हैं, जिसमें रोडवेज की 67 व किलोमीटर स्कीम के तहत 42 बसें शामिल हैं। रविवार को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की 42 बसें और किलोमीटर स्कीम की 8 बसें भेजी गई। 109 में से 50 बसें परीक्षार्थियों के लिए भेजने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने 59 बसों के सहारे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया। पहले ही बसों की कमी झेल रहे रोडवेज डिपो में अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
दो दिन और झेलनी पड़ेगी बसों की कमी
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर जिले से करीब 9800 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनको परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष तैयार की है। पहले दिन रविवार होने के कारण बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या कम रही। उसके बावजूद भी यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सोमवार व मंगलवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने पर व्यवस्था बनाए रखना रोडवेज अधिकारियों के लिए चुनौती होगी। ऐसे में यात्रियों को दो दिन और बसों की कमी झेलनी पड़ सकती है।
बोले यात्री
- मैं झांसी का निवासी हूं और गन्नौर क्षेत्र में कार्यरत हूं। रविवार को झांसी से सोनीपत बस अड्डे पर आया, लेकिन यहां डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। बस आएगी या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं पता।
- देशराज, झांसी
--
मुझे मोई माजरी जाना है। खानपुर रूट पर जाने वाली बस का सवा घंटे से इंतजार कर रहा हूं। बस कब आएगी, कुछ नहीं पता। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो वहां भी कुछ देर मेें आने की बात कही गई।
- राहुल, मोई माजरी
--
मैं सांपला जाने के लिए सोनीपत बस अड्डे पर आया, लेकिन यहां कोई बस नहीं मिली। सोचा थोड़ी देर में आ जाएगी। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो 10 मिनट में आने की बात कही गई। एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई।
- सुभाष, रोहट
--
वर्जन
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारी की थी। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन बस अड्डे से 50 बसें भेजी गईं। कुछ बसों को रिजर्व भी रखा गया था। इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा गया। जिस भी रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती, उसी रूट पर बस को रवाना किया गया है। इस दौरान कुछ रूटों पर यात्रियों को बस के लिए कुछ देर इंतजार जरूर करना पड़ा।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत