फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police commissioner will get his office tomorrow, DGP will inaugurate

Sonipat News: पुलिस आयुक्त को कल मिलेगा अपना कार्यालय, डीजीपी करेंगे उद्घाटन

Wed, 12 Apr 2023 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner will get his office tomorrow, DGP will inaugurate
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में पुलिस आयुक्त के कार्यालय का उद्घाटन वीरवार को किया जाएगा। कार्यालय का उदघाटन डीजीपी पीके अग्रवाल करेंगे। नए भवन में आठ अन्य कार्यालय भी स्थानांतरित किए जाएंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहली जनवरी से सोनीपत को पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया था। आईजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी बी.सतीश बालन को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इसके साथ ही जिले में पांच आईपीएस को डीसीपी बनाकर भेजा गया है। नया कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस कमिश्नर लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठ रहे थे। ऐसे में नए कार्यालय की तलाश की जा रही थी। ऐसे में राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में नव-निर्मित राई थाने के भवन को ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय का रूप दिया गया है। इसका उदघाटन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे डीजीपी पीके अग्रवाल करेंगे। पुलिस कमिश्नर के साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ, साइबर सेल, सीआरओ, पीआरओ, लेखा विभाग व शस्त्र विभाग भी नए भवन में स्थानांतरित हो जाएंगे। हालांकि फिलहाल यहां अस्थायी कार्यालय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed