फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police brought on production warrant the accused of sending a foreign girl from Delhi for prostitution

देह व्यापार के लिए दिल्ली से विदेशी युवती भेजने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police brought on production warrant the accused of sending a foreign girl from Delhi for prostitution
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मुरथल में छापा मारकर ढाबों पर देह व्यापार का खुलासा किया था। एक ढाबे पर तो विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। टीम ने मुरथल के तीन ढाबों से 12 युवतियों और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने ढाबों पर विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए भेजने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है। आरोपी दिल्ली के मुबारकपुर डबास का रहने वाला इकबाल खान उर्फ अब्दुस समद सैदई है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने 8 जुलाई, 2021 को सोनीपत पुलिस-प्रशासन के साथ मुरथल के हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट इन ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नकली ग्राहक अंदर भेजे थे। जिनका इशारा मिलने पर अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। तीन विदेशी युवतियों को करनाल जेल भेज दिया गया था। पकड़ी गई युवतियों में उजबेकिस्तान की दो व तुर्की की एक युवती थी। इनका वीजा भी खत्म हो चुका था। युवतियों ने पुलिस को बताया था कि उन्हें इकबाल खान ने भेजा था। आरोपी इकबाल खान पर दिल्ली के काटजू रोड थाना में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जहां से डीएसपी विपिन कादियान की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे वापस दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार के लिए विदेशी युवतियों को भेजने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। -विपिन कादियान, डीएसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed