फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police and paramilitary forces took out flag march regarding Lok Sabha elections

Sonipat News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 20 May 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces took out flag march regarding Lok Sabha elections
गोहाना। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के निर्देश पर रविवार को सदर थाना पुलिस व अर्धसैनिक बल ने गोहाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


गोहाना पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रविंद्र तोमर ने बताया कि फ्लैग मार्च में करीब 200 जवानों ने हिस्सा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना सदर गोहाना के गांव गामड़ी, खानपुर कला, शामड़ी, चिड़ाना, दुराना, जवाहरा, भादोटी खास, बुसाना, मुडलाना, सैनीपुरा, शहर थाना क्षेत्र, थाना मोहाना के गांव पिनाना, मोहाना, गुहना, जुआं आदि गांव से निकाला गया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त विरेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना से सोमबीर व अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट सनोज कुमार की अगुवाई में थाना शहर गोहाना प्रभारी निरीक्षक मोहन, थाना बरोदा प्रभारी निरीक्षक लाल सिंह, थाना सदर गोहाना प्रभारी निरीक्षक महिपाल, थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार व यातायात प्रभारी शहर गोहाना निरीक्षक कर्मबीर शामिल रहे। उन्होंने अपील की कि बिना किसी डर के चुनाव प्रक्रिया में भाग लें। मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed