{"_id":"60033e898ebc3e2f25207f50","slug":"police-and-ambulance-helpline-number-tortured-did-not-pick-up-the-phone-sonipat-news-rtk5912014151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठा तो तड़पता रहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठा तो तड़पता रहा घायल
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बाघडू के पास युवक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और घायल वहां काफी देर तक तड़पता रहा। इसके बाद परिजन निजी वाहन से लेकर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां गेट पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। बाद में परिजन खुद ही घायल को स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया।
बाघडू गांव के अमित को वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसके साथ हादसा होने पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर करीब 6 से 7 बार फोन मिलाया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से लेकर सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके बाद परिजन खुद ही उसे स्ट्रेचर पर इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार शुरू किया गया। वहीं पुलिस सहायता केंद्र व एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर नहीं उठने पर परिजनों ने रोष जताया।
एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर नहीं उठने और इमरजेंसी वार्ड का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं मिलने के मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले में कोई भी दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. जयभगवान, पीएमओ।