{"_id":"6a6b69916214dc17b102efc5","slug":"pole-not-installed-even-after-six-days-farmers-staged-a-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157918-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छह दिन बीता नहीं लगाया खंभा, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छह दिन बीता नहीं लगाया खंभा, किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 30 Jul 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बड़वासनी व किलोहड़द गांव के खेतों में बिजली आपूर्ति छह दिन से ठप होने के कारण किसानों में रोष है। खंभा टूटने के कारण बिजली आपूर्ति न होने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या से परेशान किसानों ने वीरवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि पहले ही बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली निगम ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वीरवार सुबह भी उन्होंने स्वयं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और शाम के समय बिजली लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया गया।
किसान सतीश कुमार, काला, संदीप ने कहा कि यदि उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट देता है, लेकिन जब विभाग की ओर से लापरवाही होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए, जो समय पर आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते। इस दौरान जोगिंद्र, वीरभान, कुलदीप, सुरेश, जयवीर मौजूद रहे।