{"_id":"8faabb4a2c4c7a5ecf02c9cb6400cefe","slug":"poems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी कविताओं से गूंजेगा लंदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी कविताओं से गूंजेगा लंदन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर लंदन में हरियाणा एसोसिएशन यूके एक कवि सम्मेलन आयोजित कराएगा। सम्मेलन में लंदन में रह रहे हरियाणा के परिवार अपनी बोली में कविताएं प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन के लिए गोहाना के चिकित्सक और विख्यात कवि डॉ. गजराज कौशिक और प्रसिद्ध लोक गायक महावीर गुड्डू को भी बुलाया गया है।
डॉ. गजराज कौशिक ने बताया कि लंदन में हरियाणा के लगभग 450 परिवार रहते हैं। इन परिवारों ने हरियाणा एसोसिएशन यूके भी बना रखी है। इसी एसोसिएशन ने एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन में डॉ. कौशिक भी शामिल होंगे। वे हरियाणवी में अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। एसोसिएशन द्वारा डॉ. कौशिक को चिकित्सा के साथ-साथ हरियाणा संस्कृति को जीवित रखने में योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में हरियाणवी गायक एवं कलाकार महावीर गुड्डू भी भाग लेंगे। वह भी अपनी प्रस्तुति देेंगे। उन्हें भी हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने पर सम्मानित किया जाएगा।