फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pm visit in sonepat

‘विपक्ष का काम बयानबाजी करना, सरकार का काम विकास करना’

Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष का काम सरकार की नीतियों पर बयानबाजी करना है और सरकार का काम इनको अनदेखा कर जनहित के विकास पर ध्यान देना है। यह कहना है सोनीपत सांसद रमेश कौशिक का। वह इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी द्वारा एक साल के कार्यकाल में धान की खरीद में 10 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाए जाने का जवाब दे रहे थे। सांसद बुधवार को सोनीपत रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता भानू प्रताप शर्मा के निवास पर 5 नवंबर को सोनीपत में होने वाली पीएम की रैली के लिए कार्यकर्ताओं का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

सांसद कौशिक ने कहा कि 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10,166 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के बाद पीएम मोदी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन  परियोजनाओं में सबसे पहली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक को 12 लेन करने की परियोजना शामिल है, जोकि 2128.72 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। इसके अलावा  70 किलोमीटर लंबे हाइवे को नया रूप दिया जाएगा। दिल्ली-मुकरबा चौक से पानीपत तक जीटी रोड पर दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी और  बीच में चार-चार लेन मुख्य ट्रैफिक से लिए बनेंगी। जीटी रोड पर अब कहीं पर भी कट नहीं रहेगा। इस मौके पर महंत बलबीर दास, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप चहल, भानू प्रताप शर्मा, फूल सिंह, राजू मातंड, नरेश जागसी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बंद पड़े कार्यों को सरकार ने दी प्राथमिकता
सांसद ने कहा कि परियोजना कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के बंद पड़े काम को शुरू करने की है। क्योंकि सात वर्षों से बंद पड़े इस काम को भाजपा सरकार ने प्राथमिकताओं में रखा था। 135 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 2,330 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें कुडली से मानेसर तक के 83.320 किलोमीटर  हिस्से को 1873 करोड़ और मानेसर से पलवल तक के हिस्से को 457 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। भाजपा सरकार ने इस हाईवे को छह लेन बनाने का फैसला किया है। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला भी प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन रखेंगे। जो 135 किलोमीटर का यह हाईवे देश का  सबसे तेज हाईवे होगा और इस पर 5100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में होगी गोहाना की प्रत्येक गली पक्की
सांसद ने कहा कि गोहाना के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अगले एक साल में गोहाना की सभी गलियां पक्की हो जाएंगी। साथ ही किसी सड़क को कच्ची नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने गांव एपी माजरा में दस लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले बाबा मुरलीदास सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसका निर्माण सांसद निधि कोष से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed