{"_id":"931ce89ce5cceb791dcc4ed9b148edff","slug":"pm-visit-in-sonepat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच बनाने का काम शुरू, इंट्री के लिए बनेंगे दस गेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच बनाने का काम शुरू, इंट्री के लिए बनेंगे दस गेट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच नवंबर को राई में होने वाली रैली और शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त राजीव रतन ने अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गईं। रैली स्थल पर स्टेज बनाने का काम शुरू हो गया है। इस काम को 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा जमीन की लेवलिंग और पार्किंग स्थलों की साफ-सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेज और बेरिकेडिंग का काम तेज कराएं ताकि सभी कार्यों को समय से पूरा कर लिया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी एरिया में टॉयलेट, आम जनता के लिए टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। मैदान में इंट्री के लिए दस गेट बनाए जाएंगे।
आसपास से गुजर रहे बिजली के तारों पर बांधा जाएगा लाल कपड़ा
कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड के निर्माण और वहां आसपास के क्षेत्र से गुजर रहे बिजली के तारों पर लाल कपड़ा बांधने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बाहर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग रंग के पास जारी किए जाएंगे।
मीडिया और वीआईपी के लिए होंगे अलग से इंट्री प्वाइंट
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आम जनता के लिए दस अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए अलग से गेट रखे गए हैं। मीडिया और वीआईपी के लिए अलग से इंट्री प्वाइंट रखे गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर ही मीडिया सेंटर तैयार किया जाएगा। मीडिया ओबी वैन के लिए भी जगह निर्धारित की गई हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल पर जो लोग विभिन्न ड्यूटियों पर कार्य कर रहे हैं उन सभी की पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस कार्य को गंभीरता से लें। मीटिंग में कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के रूट चार्ट पर भी निर्देश दिए गए। मीटिंग में सीटीएम सुधांशु गौतम, एसडीएम (ना.) सोनीपत डा. शालीन कुमार, एसडीएम गोहाना धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम खरखौदा एवं आरटीए सचिव राजीव अहलावत, डीआरओ सुरेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।