फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM-Setu Scheme: Opportunity for ITIs to become anchor industry partners.

पीएम-सेतु योजना: आईटीआई को एंकर इंडस्ट्री पार्टनर बनने का अवसर

Fri, 17 Jul 2026 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
PM-Setu Scheme: Opportunity for ITIs to become anchor industry partners.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को एंकर इंडस्ट्री पार्टनर बनने का अवसर दिया है। विभाग ने उद्योगों, औद्योगिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के राजकीय आईटीआई को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करना है। इच्छुक संस्थाएं 20 जुलाई तक अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती हैं।
इसका लक्ष्य आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित करना है। इस पहल से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। अनुभवी उद्योग, उद्योग संघ, कंसोर्टियम और शैक्षणिक संस्थान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। चयनित एंकर इंडस्ट्री पार्टनर हब एंड स्पोक मॉडल पर संस्थान संचालन, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के कौशल उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप आउटकम आधारित होगा। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और हरियाणा के कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन

विभाग ने 6 जुलाई से आरएफपी जारी किए हैं। इच्छुक संस्थाएं 20 जुलाई तक अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती हैं। आरएफपी दस्तावेज हरियाणा सरकार के ई-टेंडर पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिले के उद्योगपतियों और शैक्षणिक संस्थानों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed