फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM narendra modi in sonipat rally

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कांग्रेस के पेट में ऐसा दर्द उठा है, कोई दवा काम नहीं कर रही : पीएम

Fri, 18 Oct 2019 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi in sonipat rally
सोनीपत के मोहाना में रैली में मौजूद लोग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख के विकास में सबसे बड़ी रुकावट अनुच्छेद 370 को हमने एक झटके में हटाकर पूरे देश में एक जैसा कानून लागू कर दिया है। लेकिन उसके बाद से ही कांग्रेस व उनके सहयोगियों के पेट में ऐसा दर्द उठा है कि कोई दवा काम नहीं कर रही है। अब लगने लगा है कि कांग्रेस के पेट का दर्द उसकी लाइलाज बीमारी बन गाया है। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मोहाना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370, सर्जिकल स्ट्राइक, स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है। जब हम सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट का दर्द इतना बढ़ जाता है और जब कोई बालाकोट का नाम लेता है तो कांग्रेस दर्द के कारण उछलने लगती है। अब पूरा देश जान गया है कि कांग्रेस को इन सबसे क्यों दर्द हो रहा है। इससे ही पता चलता है कि किसकी हमदर्दी किसके लिए है और इसका ही फायदा पाकिस्तान उठा रहा है। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए कि वह ऐसा क्यों बोलती है जो पाकिस्तान को अच्छा लगता है। क्योंकि कांग्रेस के बयानों का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना केस मजबूत करने में लगा है।
विज्ञापन

पीएम बोले मुझे कितना भी बुरा कहो, मां भारती की इज्जत करो
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों को हमेशा एक ही बात कहता हूं कि मुझे कितना भी बुरा कहो, लेकिन मां भारती की इज्जत जरूर करो। क्योंकि भले ही वह कितना भी निशाने पर लें, लेकिन जब तक जनता मेरे साथ है वह मेरा कुछ नहीं कर सकते। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के जितने भी लोग अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रहे हैं, उनकी टोली अब हरियाणा चुनाव में आ रही है। इसलिए जनता को खुद ही सोच समझकर वोट करना होगा। क्योंकि कांग्रेस को देश की एकता, शहीदों के परिवारों व जवानों की भावना, भीमराव आंबेडकर के संविधान की चिंता नहीं है। इस चुनाव में कांग्रेस को चुन-चुन कर घर भेजने की बात भी पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कही।

सोनीपत के मोहाना में रैली में संबोधन करते पीएम नरेंद्र मोदी

सोनीपत के मोहाना में रैली में संबोधन करते पीएम नरेंद्र मोदी- फोटो : Sonipat

सोनीपत के मोहाना में मंच से लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी व मंच पर मौजूद सभी प्रत्याशी

सोनीपत के मोहाना में मंच से लोगों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी व मंच पर मौजूद सभी प्रत्याशी- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed