फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players showed their talent in the trials for Kho-Kho nursery.

Sonipat News: खो-खो नर्सरी के लिए हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 20 Mar 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Players showed their talent in the trials for Kho-Kho nursery.
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में बुधवार को खो-खो स्पर्धा की खेल नर्सरी के लिए ट्रायल हुए। इसके ट्रायल में 8 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 25 खिलाड़ियों को चयनित किया जाना हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से 10 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय में रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक पूनम ने बताया कि सुभाष स्टेडियम में खो-खो की खेल नर्सरी के लिए ट्रायल लिए गए हैं। ट्रायल के आधार पर ही 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनके अलावा 10 खिलाड़ी स्टैंड बाय में रखे जाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या फिर किसी कारणवश नर्सरी छोड़कर जाता है तो उनकी जगह स्टैंड बाय वाले खिलाड़ी को नर्सरी में लिया जाएगा। प्रशिक्षकों को चयनित खिलाड़ियों की सूची 22 मार्च तक खेल विभाग में देनी होगी। जिले में खेल नर्सरियां पहली अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताया कि खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की तरफ से खुराक भत्ता दिया जाता है। इसमें 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रति माह खुराक भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed