फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players have brought glory to the state on the international stage: Dr. Arvind Sharma

खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Players have brought glory to the state on the international stage: Dr. Arvind Sharma
गोहाना। एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंनेबताया कि सोनीपत के सुनील, आशु मलिक, कुशल दलाल और किरण पहल, रोहतक की प्रवीन हुड्डा, हिसार के अंकुश पंघाल, चरखी दादरी के सुजीत कलकल और जींद की कीर्ति शर्मा ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते।
विज्ञापन

निशानेबाजी में रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में भी हरियाणा के आठ खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि गांवों और सामान्य परिवारों से निकलकर खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों की मेहनत, परिवारों का त्याग और प्रदेश की खेल संस्कृति उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed