फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Piyush of Rohtak and Yash of Sonipat first in state level weightlifting

Sonipat News: राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग में रोहतक का पीयूष व सोनीपत का यश प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Piyush of Rohtak and Yash of Sonipat first in state level weightlifting
19...जाट स्कूल में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान वजन उठाते ​खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। शिक्षा विभाग पंचकूला के तत्वावधान में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्कूली राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-19 के 88 किग्रा भार वर्ग में रोहतक के पीयूष ने प्रथम, नूंह के शौकीन ने द्वितीय व करनाल के हितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के 98 किग्रा में सोनीपत के यश ने प्रथम, पलवल के कृष्णा मलिक ने द्वितीय, जींद के दिपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व कोच संत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
110 किग्रा में पलवल के मोहित ने प्रथम, नूंह के मोहम्मद जैद ने द्वितीय, सोनीपत के देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 से ज्यादा भारवर्ग में पानीपत के हितार्थ प्रथम, सिरसा के आलमपाल सिंह ने द्वितीय व अंबाला के मनवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 में 88 किग्रा में रोहतक के अमन ने प्रथम, सोनीपत के संभव ने द्वितीय, जींद के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 98 किग्रा में सोनीपत के प्रथम ने प्रथम, रोहतक विशेष ने द्वितीय व अंबाला के गुरसेवक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 98 से ज्यादा भार वर्ग में कैथल के अंकित ने प्रथम, अंबाला के अमरिंदर सिंह ने द्वितीय व कुरुक्षेत्र के निगम कंबोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

19...जाट स्कूल में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान वजन उठाते खिलाड़ी। संवाद

19...जाट स्कूल में हुई राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान वजन उठाते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed