{"_id":"576d136663c2cbfc51d584f89c0d3664","slug":"pink-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने दी हरी झंडी, इसी सप्ताह से चलेंगी पिंक ऑटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने दी हरी झंडी, इसी सप्ताह से चलेंगी पिंक ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी जिले रोहतक, जींद, पानीपत की तरह अब सोनीपत में भी सड़कों पर गुलाबी ऑटो दौड़ती दिखेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह में यह काम हो जाएगा। रेंज पुलिस एवं रेंज कम्यूनिटी पुलिसिंग ग्रुप इसको लेकर पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन
सोमवार को भी रोहतक में ग्रुप के प्रधान के नेतृत्व में आईजी से मुलाकात की गई। आईजी ने भी पिंक ऑटो की शुरुआत को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि पिंक ऑटो मतलब महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाला ऑटो जोकि पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही होगा। यह ऑटो सिर्फ महिला चालक ही चलाएंगी।
विज्ञापन
महिला चालकों को ट्रेंड करने के लिए ग्रुप ने ही जिम्मा उठाया है। प्रोसेस की बात करें तो रेंज कम्यूनिटी पुलिसिंग ग्रुप की ओर से पहले तो इच्छुक महिलाओं को ऑटो चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, उसके बाद लाइसेंस बनवाकर ऑटो के लिए लोन भी दिया जाएगा। इतना ही ऐसी महिला चालकों को मार्जिन मनी भी दी जाएगी, ताकि वह अपनी गृहस्थी को पटरी पर ला सकें।
विज्ञापन
महिला थाना परिसर से रवाना होंगे आटो
सोनीपत में इसी सप्ताह 10 पिंक ऑटो के जरिए डेमो निकाला जाएगा। बताया गया है कि आईजी पिंक ऑटो के इस डेमो को महिला थाना परिसर से रवाना करेंगे, जोकि पूरे शहर में घूम कर अपने आगमन का संदेश देंगे। हालांकि इस कार्यक्रम के लिए अभी दिन तय नहीं किया गया है। अभी इस डेमो के लिए चालक और ऑटो दोनों ही चीजें रोहतक से आएंगी।
पहले सिखाएंगे फिर दिलवाएंगे लाइसेंस
पिंक ऑटो चलाने की इच्छुक महिलाओं को ट्रेनिंग से ऑटो दिलवाने तक का जिम्मा रेंज कम्यूनिटी पुलिसिंग ग्रुप ने उठाया है। ग्रुप की ओर से महिलाओं को पहले तो ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उनके लाइसेंस बनवाए जाएंगे। पुलिस वेरिफिकेशन भी कराएंगे। अंत में महिलाओं को लोन पर ऑटो भी दिलवाया जाएगा। लोन भी इच्छुक की मर्जी के आधार पर जल्द से जल्द कराया जाएगा। खास बात टेस्ट लेने के बाद ही महिला चालकों को ऑटो के साथ ऑन रोड होने दिया जाएगा।
21 हजार की मार्जिन मनी, इंश्योरेंस भी
ग्रुप की ओर से महिलाओं को जब ऑटो सौंपा जाएगा तो उस समय 21 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। यह पैसे समाजसेवियों से चंदा कर प्राप्त किए जाएंगे और महिला चालकों को दिए जाएंगे। इतना ही नहीं ऑटो का इंश्योरेंस भी रेंज कम्यूनिटी पुलिसिंग ग्रुप द्वारा कराया जाएगा। ऑटो कंपनी से गुलाबी रंग के मंगवाए जाएंगे, क्योंकि बाहर कलर कराने में लगभग 15 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं।
आईजी श्रीकांत जाधव से बातचीत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह में पिंक ऑटो का डेमो कराएंगे। महिलाओं को ट्रेनिंग से लेकर ऑटो दिलवाने तक की व्यवस्था हम करते हैं। ऑटो लोन पर दिलवाया जाएगा। महिला अपने परिवार के लिए गर्व से रोटी कमाए, बस ये ही हमारा उद्देश्य है।
-राजेश लुम्बा (टीनू), प्रधान, रेंज पुलिस एवं रेंज कम्यूनिटी पुलिसिंग ग्रुप