फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pickup collided with divider, one killed, many injured

डिवाइडर से टकराई पिकअप, एक की मौत, कई चोटिल

Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with divider, one killed, many injured
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 पर काली माता मंदिर, बड़ी के पास तेज रफ्तार पिकअप (चार पहिया वाहन) डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20-25 सवारियां चोटिल हो गईं। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के बेगमपुर ताहरपुर निवासी सचिन ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि 4 मई को वह अपने पिता मामन सिंह व 20-25 लोगों के दल के साथ गांव छाजपुर निवासी राकेश की पिकअप में सवार होकर बाला जी मंदिर में दर्शन करने गए थे। 6 मई की शाम जब वह दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे तो राकेश बहुत ही तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस पर वह और उसके पिता राकेश ने उसे गाड़ी को ठीक से चलाने के लिए कई बार कहा। इसके बावजूद राकेश मनमानी से गाड़ी चलाता रहा। 7 मई को जब वह गांव बड़ी में काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो राकेश ने अपनी गाड़ी लापरवाही से चलाते हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी सवारियों को चोट लग गई। उन्हें सोनीपत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसके पिता को गंभीर चोटें लगने की वजह से चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव का सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पिकअप चालक राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed