{"_id":"67f81aa2e0fbfdd4b909458d","slug":"physiotherapy-opd-will-start-in-every-chc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135040-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हर सीएचसी में शुरू होगी फिजियोथैरेपी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हर सीएचसी में शुरू होगी फिजियोथैरेपी ओपीडी
Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03. सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय में गाड़ी से फिजियोथैरेपी मशीनों को उतारते मजदूर। संवाद
सोनीपत। फिजियोथैरेपी कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। उपमंडल नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जल्द फिजियोथैरेपी ओपीडी शुरू हाेगी। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग प्रशासन को फिजियोथैरेपी के लिए मशीनें उपलब्ध कराई हैं। ओपीडी चालू होने के बाद मरीजों को निजी केंद्रों पर पैसे देकर फिजियोथैरेपी कराने से राहत मिल सकेगी। जिले में 11 सीएचसी में जल्द मशीनों को इंस्टाल किया जाएगा। उपमंडल नागरिक अस्पताल गन्नौर, गोहाना, खरखौदा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़खालसा, जुआं, मुंडलाना, भैंसवाल कलां, फिरोजपुर बांगर, पुरखास में फिजियोथैरेपी सेवाएं शुरू होने वाली है। इन जगहों पर फिजियाेथैरेपी सेवाएं शुरू करने के लिए विभाग के पास 11-11 सोल्डर व्हील, टी पुली व साइकिल पहुंच चुकी है। वर्तमान में इन जगहों पर फिजियोथैरेपी ओपीडी न होने की वजह से आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। कुछ सालों में फिजियोथैरेपी का चलन बहुत अधिक बढ़ा है। यह इलाज की बहुत प्रभावी पद्धति है। सबसे अधिक फिजियोथैरेपी के मरीज वह लोग मिल रहे हैं जो कई-कई घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। उनके कमर व कंधों में दर्द की शिकायतें अधिक होती हैं।
नागरिक अस्पताल में भी पहुंची नई मशीनें
नागरिक अस्पताल में पहले से फिजियोथैरेपी ओपीडी चल रही है। वहां, मशीनें खराब होने से मरीजों को फिजियोथैरेपी कराने में परेशानी हो रही थी। मरीजों के दर्द निवारक के लिए अस्पताल के फिजियोथैरेपी केंद्र में कुछ नई मशीनें उपलब्ध कराई गई है। मांसपेशियों, जोड़ों और नसों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए नई टेंस मशीन मिली है। वहीं, एरोबिक कसरत के लिए ट्रेडमिल मशीन, रीढ़ की हड्डी के दर्द निवारक के लिए ट्रैक्शन मशीन, सर्वाइकल के दर्द निवारण के लिए माइक्रोवेव डायाथर्मी (एमडब्ल्यूडी) और एक्सरसाइज चेयर उपलब्ध हुई है।
जिले के सभी उपमंडल नागरिक अस्पताल व सीएचसी पर फिजियो सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए मशीन पहुंच चुकी हैं। फिजियोथैरेपी ओपीडी शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी। जिला नागरिक अस्पताल में भी नई मशीन उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही इन मशीनों को इंस्टाल कराया जाएगा। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।