फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PHC will open in village of Paralympian Sumit Antil in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में खुलेगी पीएचसी, प्रशासन ने दी मंजूरी, सीएम ने की थी घोषणा

Wed, 09 Mar 2022 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 01:52 AM IST
सार

सुमित आंतिल के स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
PHC will open in village of Paralympian Sumit Antil in Sonipat of Haryana
गांव खेवड़ा का राजकीय स्कूल जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव खेवड़ा पहुंचकर जगह तलाश कर ली। सरकारी स्कूल के भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्र खोलने की अनुमति दे दी गई है। सरकारी स्कूल के भवन में स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत होने के बाद ग्रामीणों को उपचार के लिए दूसरे गांव में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही बेहतर उपचार मिल जाएगा। 

विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद गांव खेवड़ा में 4 सितंबर, 2021 को हुए सुमित आंतिल के स्वागत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए पीएचसी खोलने की मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


पीएचसी के संचालन के लिए दो चिकित्सक, एक डेंटल सर्जन समेत 13 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें दो मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, दो एमपीएचडब्ल्यू और तीन आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओलंपियन पहलवान रवि दहिया के गांव नाहरी की चौपाल में 26 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरुआत हो चुकी है। खेवड़ा गांव की चौपाल में जगह नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूल के खाली भवन में पीएचसी की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सिविल सर्जन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर भवन में पीएचसी खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को देने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने पीएचसी के लिए स्कूल का भवन देने की अनुमति दे दी है। डेपुटेशन पर स्टाफ की नियुक्ति होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जा सकेगा। 

उप स्वास्थ्य केंद्र में होता है टीकाकरण का काम 
गांव खेवड़ा में अभी महज उप स्वास्थ्य केंद्र है। जिसमें टीकाकरण किया जाता है। यहां पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाते हैं। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। इलाज कराने के लिए लोगों को शहर के अस्पतालों में आना पड़ता है। अब यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत होने के बाद लोगों को राहत मिल सकेगी और गांव में ही लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया होगी। नए भवन का निर्माण न होने तक स्कूल के भवन में पीएचसी का संचालन किया जाएगा।  

 

पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा स्थित सरकारी स्कूल के भवन में पीएचसी खोली जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों की नई नियुक्ति न होने तक डेपुटेशन पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट रखे जाएंगे। पीएचसी शुरू होने से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। उन्हें गांव में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed