फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PHC started in Olympian's village Nahari's Chaupal

ओलंपियन के गांव नाहरी की चौपाल में शुरू हुई पीएचसी

Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
PHC started in Olympian's village Nahari's Chaupal
गांव नाहरी में पीएचसी के शुभारंभ पर फीता काटते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर। संवाद - फोटो : Sonipat
ओलंपियन के गांव नाहरी की चौपाल में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरुआत हुई। पीएचसी के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने हवन किया और आहुति दी। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने पीएचसी के शुभारंभ पर फीता काटा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की ओर से दो चिकित्सक, एक डेंटल सर्जन समेत 13 कर्मियों की नियुक्ति करने की मंजूरी मिल चुकी है। अभी विभाग को मुख्यालय से नए चिकित्सक व डेंटल सर्जन नहीं मिले हैं। नए चिकित्सकों की नियुक्ति न होने तक पीएचसी में डेपुटेशन पर चिकित्सक लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। इसके बाद गांव नाहरी में 18 अगस्त 2021 को हुए ओलंपियन रवि दहिया के स्वागत समारोह के दौरान सीएम मनोहर लाल ने पीएचसी बनाने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएम घोषणा को पूरा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि पीएचसी में दो चिकित्सक, एक डेंटल सर्जन समेत 13 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी मिल चुकी है। पीएचसी में दो मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, दो एमपीएचडब्ल्यू व तीन आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति होगी। फिलहाल ग्रामीणों की सुविधा के लिए डेपुटेशन पर चिकित्सक भेजा जाएगा, इसको लेकर जल्द डेपुटेशन के ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। पीएचसी में चिकित्सक की नियुक्ति होने से लोगों को इलाज कराने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. जितेंद्र, ओलंपियन के पिता राकेश दहिया, पदम दहिया, रविंद्र, सुनील, ब्लॉक समिति की निवर्तमान सदस्य सुकेश रानी, महेश, नीरज दहिया, विक्रम दहिया, साहब सिंह, सतबीर सिंह, रामस्वरूप आर्य, देवानंद दहिया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed