फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People will be able to stay in the night shelter of the district hospital, 10 mattresses and blankets will be kept.

Sonipat News: जिला अस्पताल के रैन बसेरे में रुक सकेंगे लाेग, 10 गद्दे व कंबल रखवाए

Wed, 01 Jan 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
People will be able to stay in the night shelter of the district hospital, 10 mattresses and blankets will be kept.
फोटो 16: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में स्थापित रैन बसेरे में कंबल व गद्दे की व्यवस्था कराते नगर
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में स्थापित रैन बसेरे का ताला खुलवाकर लोगों के रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से वहां पर 10 गद्दे व कंबल रखवाए गए हैं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। सफाई निरीक्षक जोगिंद्र व सुंदर मलिक मंगलवार सुबह अस्पताल में रैन बसेरे पहुंचे और ताला खुलवाकर रात में लोगों के रुकने की व्यवस्था कराई। साथ ही एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। संवाद टीम ने 19 दिसंबर को नागरिक अस्पताल में व्यवस्था की पड़ताल की थी। उस समय अस्पताल परिसर में रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ था और मरीजों के तीमारदार अस्पताल के वार्ड परिसर में फर्श पर कपड़े बिछाकर सो रहे थे। अमर उजाला में 21 दिसंबर के अंक में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद 27 दिसंबर की रात को संवाद टीम ने रैन बसेरों की पड़ताल की तो उस दौरान भी अस्पताल परिसर में रैन बसेरा बंद मिला था। 29 दिसंबर के अंक इस समाचार को प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। मंगलवार सुबह शनि मंदिर के सामने स्थायी रैन बसेरे से 10 गद्दे व कंबल लाकर अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरे में रखवाया गया। अब यहां लोगों को सोने का फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने फरवरी में दिए थे नाइट शेल्टर के निर्देश

उपायुक्त ने जिला अस्पताल में 26 फरवरी को निरीक्षण कर मरीजों के तीमारदारों को रात के समय रुकने के लिए नाइट शेल्टर (रैन बसेरा) बनाने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा को दिए निर्देश के बाद निगम कर्मियों ने अस्पताल में पहुंचकर नाइट शेल्टर के लिए जगह का चयन किया था। अस्पताल के पीछे नाइट शेल्टर की व्यवस्था की थी। उस समय से रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ था। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन से मंगलवार को रैन बसेरा चालू कराया और एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

--
नागरिक अस्पताल में स्थापित रैन बसेरे में लोगों के रुकने की व्यवस्था कर रखी है। वहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है।
हरदीप सिंह, उप निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed