{"_id":"62630461a5a4765e68520f68","slug":"people-upset-due-to-undeclared-power-cuts-drinking-water-supply-affected-sonipat-news-rtk644616415","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान, पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान, पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, जताया रोष
विज्ञापन
गन्नौर में बिजली संकट से परेशान होकर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते लोग। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली संकट लोगों को परेशान करने लगा है। हर रोज शहरी इलाके में लोगों को छह से सात घंटे तक बिजली के कटों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अघोषित कटों के कारण कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे त्रस्त लोगों ने शुक्रवार को एकत्रित होकर बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
अघोषित कटों से परेशान लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली के कटों के कारण रोजमर्रा के काम पूरे नहीं हो रहे हैं। बिजली संकट के कारण शहर की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण बिना बिजली के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली किल्लत के समाधान की मांग को लेकर अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से बिजली के स्थायी समाधान की मांग की है।
----------
सात से आठ घंटे बिजली के कट लगने से घरों में लगे इनवर्टर भी ठप हो जाते हैं। गर्मी में बिना बिजली के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली निगम को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
- मदन आहूजा निवासी शिव मार्केट
बिजली के अघोषित कट लगने से कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बिजली नहीं होने के कारण समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। पानी की आपूर्ति के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों को शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई हो रही है।
- हन्नी बत्रा निवासी शिव मार्केट
अघोषित कट लगाने के कारण रोजमर्रा के काम पूरे नहीं हो रहे। बिजली निगम को गर्मी शुरू होने से पहले तारों, ट्रांसफार्मरों व बिजली घरों में मरम्मत करानी चाहिए, ताकि लोगों को बिजली के अघोषित कटों का सामना नहीं करना पड़े।
- सुनील लंबू निवासी शास्त्री नगर
समय पर बिजली आपूर्ति न होने से काम भी प्रभावित हो रहा है। मशीनें बंद रहती हैं। दुकान पर पूरा दिन खाली बैठकर शाम को घर चले जाते हैं। बिजली निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है, उसके बावजूद लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
- रामदिया, दुकानदार निवासी नगरपालिका रोड
वर्जन
शहर में कई जगह बिजली की पुरानी तारों को बदलवाया जा रहा है। जिस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली की उपलब्धता कम है। उपलब्धता बेहतर होते ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
- आदित्य कुंडू, शहरी उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम