फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People troubled by stoppage of water drainage from streets in Sonipat protested, blaming government

Sonipat: गलियों से पानी निकासी ठप होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Wed, 21 Aug 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

आप नेता विमल किशोर ने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है जबकि जमीनी स्तर पर लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा कॉलोनी व मोहन नगर में सीवर समस्या का जल्द समाधान न किया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
People troubled by stoppage of water drainage from streets in Sonipat protested, blaming government
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में बारिश के मौसम में बाबा कॉलोनी पानी की निकासी ठप हो चुकी है। जिससे परेशान लोगों ने बुधवार को एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उनका आरोप था कि सीवर समस्या व पानी निकासी के समाधान कराने के लिए वह कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। 

विज्ञापन




लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेता विमल किशोर को बताया कि काफी लंबे समय से कॉलोनी में सीवर जाम हैं और गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। वह कई बार बड़े अधिकारियों से लेकर पार्षद मेयर व विधायक को तथा सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं निकला।  
विज्ञापन


आप नेता विमल किशोर ने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है जबकि जमीनी स्तर पर लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा कॉलोनी व मोहन नगर में सीवर समस्या का जल्द समाधान न किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रानी, संतोष, ममता, हर्ष, नरेंद्र कुमार, नवीन, गौरव, राजेंद्र, हरिओम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed