फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People troubled by sewer overflow and contaminated water supply blocked the road, drivers stuck for 45 minutes

Sonipat News: सीवर ओवरफ्लो व दूषित पानी आपूर्ति से परेशान लोगों ने लगाया जाम, 45 मिनट फंसे वाहन चालक

Tue, 03 Sep 2024 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Sep 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
People troubled by sewer overflow and contaminated water supply blocked the road, drivers stuck for 45 minutes
फोटो 05. सोनीपत के जटवाड़ा में सड़क पर जाम लगाए जाने के दौरान अवरोधक के रूप में डाला गया पाइप।
सोनीपत। जटवाड़ा में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार को सुबह हंगामा किया और सड़क पर अवरोधक डालकर, रेहड़ियां खड़ी करके 45 मिनट जाम लगा दिया। आरोप था कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण आपूर्ति किए जा रहे पानी में दूषित पानी मिश्रित होकर घरों में आ रहा है। नगर निगम की ओर से न सीवर लाइन की सफाई कराई जा रही और न ही मिक्स होकर घरों में आ रहे पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा। इसके चलते वह रोड जाम करने को मजबूर हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह व नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी ने लोगों को समझाकर करीब 45 मिनट तक बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि सीवर समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय पार्षद को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उनकी गली में बनी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनदेखी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सीवर लाइन छोटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिसके चलते दूषित पानी गली में भरा रहता है। यहां तक घरों में आपूर्ति हो रहा पानी भी दूषित आ रहा है। लोगों को मजबूरी में पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। गली में पानी भरने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने से गुस्साए लोगों ने जटवाड़ा में सड़क पर जाम लगा दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक जाम नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम से कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी व निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी भी पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी ने बताया कि वार्ड नंबर एक में 90 लाख रुपये से सीवर लाइन दबाने का काम जारी है। जटवाड़ा, साबुन दरवाजा, सुंदल मोहल्ला व धोबीवाड़ा में सीवर लाइन दबाई जा रही है। जल्द ही उनकी गली में भी सीवर लाइन दबाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed