फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People struggling with water problem for 10 days jammed

10 दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने लगाया जाम

Sat, 03 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People struggling with water problem for 10 days jammed
शहर के जमालपुरा में भीषण गर्मी के बावजूद दो हजार लोग 10 दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आखिरकार शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने दयाल चौक पर जाकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंची ओल्ड चौकी पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जमालपुरा के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब दो हजार लोगों को पानी के तरसना पड़ रह है। शनिवार को सुबह पौने 8 बजे लोग दयाल चौक पर एकत्रित हुए और जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि तीन माह से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, लेकिन 10 दिन से तो पानी के लिए तरस गए हैं। जिस समय पानी की सप्लाई होती है उस समय बिजली नहीं होती। ऐसे में उनका क्षेत्र ऊंचाई पर होने के चलते पानी नहीं पहुंच पाता। मोटर लगाकर पानी भरना पड़ता है। लेकिन पानी आने के समय बिजली नहीं होती। उन्होंने क्षेत्र के की-मैन से शिकायत की। लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। लोगों ने उस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पानी संकट को लेकर अफसरों को फोन करते हैं तो वे कॉल रिसीव ही नहीं करते हैं। जिसके चलते उन्हें सड़क पर आकर रोष जताना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर ओल्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा जाम लगाने से नहीं कतराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से वाहन चालकों को हुई परेशानी
दयाल चौक पर जाम लगाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। लोगों को गोहाना रोड फ्लाईओवर से होते हुए शहर के दूसरे हिस्से में जाना पड़ा। जाम लगाने वाले लोगों की वाहन चालकों से बहस भी हुई। पुलिस ने गीता भवन से वाहनों को गोहना रोड पर भेजना शुरू कर दिया था। मशक्कत के बाद जाम खुलने पर लोगों को राहत मिल सकी।
पानी की लगातार बनी समस्या
भीषण गर्मी के बावजूद पानी के लोग तरस रहे हैं। लगातार समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते रोड पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। रजनी
दोनों समय महज पांच मिनट आता है पानी
कॉलोनी में दोनों समय महज पांच मिनट पानी आता है। उसके बाद पानी नहीं आता। इससे दो बाल्टी ही पानी भर पाते है। जिससे दिनभर सभी को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। खाना बनाने में देरी के चलते परिवार के सदस्य ड्यूटी पर देरी से पहुंच पाते हैं। लक्ष्मी
जिस समय बिजली आती है उस समय पानी नहीं आता
जिस समय बिजली आती है उस समय पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। जिससे उनकी मोटर खाली चलने के कारण हर दूसरे दिन जल जाती है। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। अंकित
समस्या दूर करने की नहीं हो रही सुनवाई
पानी के लिए समस्या सभी के लिए मुसीबत बनी हुई है। दस दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र के नेताओं से लेकर अधिकारियों तक समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई हो सकी। जिस पर सड़क पर उतरना पड़ा। गर्मी में पानी न मिलने से हालात बिगड़ जाते हैं। वॉल्व तक चेंज नहीं की जा रही। समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए। संजय
जमालपुरा के लोगों ने दयाल चौक पर एकत्रित होकर रोष जताया था। उनके चौक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया गया। जिसके बाद वह सड़क से हट गए। पानी सप्लाई करने वाले युवक को बुलाकर समझाया गया है। -चांद सिंह, ओल्ड चौकी प्रभारी, सोनीपत।

पानी किल्लत को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। वर्तमान में बिजली के कटों के चलते पानी सप्लाई सुचारु रखने में दिक्कत आ रही है। जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। शहर में व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ही रैनीवाल के साथ मुरथल के ट्यूबवेल से भी पानी की सप्लाई कराई जा रही है। सुभाष, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed