फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   people sat on the ROB and blocked the Gohana road

लोगों ने आरओबी पर बैठ गोहाना सड़क की जाम

Fri, 24 Sep 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
people sat on the ROB and blocked the Gohana road
गोहाना रोड आरओबी पर जाम लगाकर बैठे गढ़ी घसीटा के लोग नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गढ़ी घसीटा में सीवर व पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने वीरवार सुबह आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पर बैठकर गोहाना रोड जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष जताया। लोगों का आरोप था कि गलियों में छह माह से दूषित पानी भरा हुआ है। जिससे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को पानी निकासी के लिए शिकायत करने के बावजूद समस्या से निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। गोहाना रोड जाम किए जाने के कारण वाहन चालक एक घंटे तक फंसे रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के गढ़ी घसीटा में सीवर लाइन छोटी होने के कारण पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं हो रही। क्षेत्र की गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो गई है। कई बार पेयजल में भी दूषित पानी की आपूर्ति होती है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। गलियों से निकलते समय स्कूल के विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जब सीवर लाइन बिछाई गई थी उस समय मकान बहुत कम थे। अब मकान ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन सीवर लाइन को अभी बदला नहीं गया है। निगम अधिकारियों की अनदेखी के कारण सीवर लाइन ब्लॉक हो चुकी है। वहीं नगर निगम की ओर से बनाए गए नाले भी गंदगी से अटे हैं। क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि गली पक्की करने के लिए निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है, लेकिन नई सीवर लाइन बिछाने के लिए कोई टेंडर नहीं लगाया गया। जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गढ़ी घसीटा में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी और गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर लगा रखा है। वहीं सीवर लाइन की सफाई के लिए निगम की ओर से ठेका आवंटित कर रखा है।
- अशोक रावत, एसई नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed