{"_id":"61294b388ebc3e0b132f271a","slug":"people-protested-against-installing-a-new-transformer-near-the-school-sonipat-news-rtk6221984167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
प्रेम नगर में बिजली निगम की टीम का विरोध कर रहे लोगों को समझाते निगम पार्षद सुरेंद्र मदान। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहर के प्रेम नगर में शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने गई बिजली निगम की टीम का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास पहले से ही दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। ऐसे में तीसरा ट्रांसफार्मर रखने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ जाएगी। जब समझाने के बावजूद लोग नहीं माने तो जेई ने सेक्टर-27 थाने से पुलिसकर्मियों को बुला लिया। निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद निगमकर्मियों ने ट्रांसफार्मर लगाया।
शहर के प्रेम नगर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास 200-200 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जहां से प्रेम नगर टीला व आदर्श नगर में बिजली आपूर्ति की जाती है, इसके बावजूद ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी। इससे निजात दिलाने के लिए लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की थी। उसके बाद अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का एस्टीमेट तैयार किया। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रखने की कोई अन्य जगह नहीं मिली तो सरकारी स्कूल के पास ही तीसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थान का चयनित किया गया। शुक्रवार को जेई ओमपाल टीम के साथ प्रेम नगर में ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे। निगमकर्मियों ने सरकारी स्कूल के पास काम करना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि सरकारी स्कूल के पास पहले से दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। अब तीसरा ट्रांसफार्मर लगाने से स्कूल में आने वाले बच्चों की परेशानी और बढ़ जाएगी। इस पर जेई ओमपाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने तो जेई ने पुलिसकर्मियों को बुला लिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाया।
चार लाख रुपये आई लागत, ओवरलोड होगा खत्म
जेई ओमपाल ने बताया कि प्रेम नगर में सरकारी स्कूल के पास पहले से दो ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। उसके बाद भी ओवरलोड की समस्या रहती थी। लोगों की सुविधा के लिए 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस पर चार लाख रुपये खर्च आया है। अब लोगों को राहत मिल सकेगी।