{"_id":"654523c864d1dfae0d03e6a1","slug":"people-of-rohtak-sonipat-should-stop-drinking-alcohol-and-start-paying-electricity-bills-said-ranjeet-chautala-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बिजली मंत्री बोले- रोहतक और सोनीपत वालों दारू पीना छोड़ बिजली बिल भरना शुरू कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बिजली मंत्री बोले- रोहतक और सोनीपत वालों दारू पीना छोड़ बिजली बिल भरना शुरू कर दो
Fri, 03 Nov 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:16 PM IST
सार
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले कि बिजली मीटर बाहर करने जाओ तो ग्रामीण लठ लेकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि रोहतक और सोनीपत वालों दारू छोड़कर बिजली बिल भरना शुरू कर दो, फ्री में बिजली कौन देगा। बिजली मीटर बाहर करने जाओ तो लोग लठ लेकर खड़े हो जाते हैं। यह काम सबसे ज्यादा रोहतक और सोनीपत वाले करते हैं। वह बिधलान के राजकीय स्कूल में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई कितने दिन फ्री माल देगा। एक दिन या दो दिन दे देगा, हमेशा कौन देगा। जहां से माल उठाया जाता है, वहां भी पेमेंट करनी पड़ती है। माल की कीमत तो चुकानी ही होगी।
विज्ञापन
रणजीत चौटाला ने कहा कि खासकर ट्यूबवेलों पर सरकार 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली देती है, जबकि 5 रुपये प्रति यूनिट खरीदी जाती है। उन्होंने कहा कि खेतों का 5900 करोड़ रुपये बिजली बिल सरकार भरती है, जबकि खेतों से उन्हें बिल के रूप में केवल 108 करोड़ रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन