{"_id":"66cc3c436f43d013e30d0612","slug":"people-are-shocked-by-four-murders-in-four-days-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123534-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दिन में चार हत्याओं से सकते में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दिन में चार हत्याओं से सकते में लोग
Mon, 26 Aug 2024 01:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में हत्याओं का सिलसिला शुरू हो गया है। चार दिन के अंदर हत्या की चार वारदातों से लोग सकते में हैं। जिले में हत्या का सिलसिला वीरवार रात से शुरू हुआ था। रविवार को पहले गोहाना के गांव आहुलाना व बाद में राठधना गांव के पास युवक की हत्या कर दी गई।
वीरवार रात को शराब पीने के दौरान कहासुनी व पुराने झगड़े की रंजिश में गांव भिगान के अंकित की हत्या कर दी गई थी। वह गांव मलिकपुर के शराब ठेका में साझेदार थे। वह रात को तीन परिचित युवकों संग गांव में ही ग्रामीण के मकान की छत पर बैठे थे। पुलिस ने मृतक के चाचा संजय के बयान पर गांव के रोहित को नामजद किया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामूली कहासुनी में किसान की हत्या करने का आरोपी गया जेल
गांव बोहला में शुक्रवार देर शाम खेत में गाड़ी हटाने व पहले की रंजिश में किसान भगवान देव की हत्या कर दी थी। मामले में भाई जसमेर ने गांव के ही कप्तान पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसे शनिवार रात को पकड़ लिया गया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया है कि भगवान देव उनके भाई सुनील के खेत को पट्टे पर लेकर खेती करता था। जिससे वह रंजिश रखने लगा था। गाड़ी खड़ी करने से पहले कई बार उनका पहले भी ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो चुका था। उसने इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एक दिन में दो हत्या
रविवार को एक ही दिन में हत्या के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें आहुलाना में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं राठधना के पास युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया है।
मामूली कहासुनी की रंजिश में हुए झगड़ों में तीन लोगों की जान गई है। चौथे मामले में भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सभी मामलों का जल्द पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
राजपाल सिंह, एसीपी क्राइम

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा