{"_id":"69066b610b738db4e806f6bc","slug":"pension-beneficiaries-get-a-chance-to-check-their-documents-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144641-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेंशन लाभार्थियों को दस्तावेज जांच का मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेंशन लाभार्थियों को दस्तावेज जांच का मिला मौका
Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पहले वार्ड स्तर व नगर निगम कार्यालय में लगाए गए शिविर में पेंशन के लिए पात्र जिन लोगों ने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवाया है उन्हें समाज कल्याण विभाग व नगर निगम ने एक और मौका दिया है। ऐसे लोगों के लिए 3 से 17 नवंबर तक वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
प्रशासन ने 28 नवंबर 2024 को जिले के पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करवाने के निर्देश दिए थे। 9 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी तक वार्ड स्तर, जनवरी व मार्च में नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाकर दस्तावेजों की जांच की गई थी। खासकर समाज कल्याण विभाग, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम का गठन भी किया गया था।
इसके बावजूद सभी पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी नहीं हो पाई है। समाज कल्याण विभाग ने अब शेष बचे पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए वार्ड स्तर पर दोबारा शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए लिपिक व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दस्तावेज की जांच के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या आयु प्रमाणपत्र, बैंक कॉपी, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र लाना जरूरी रहेगा।
किस वार्ड में कब लगेगा शिविर
3 नवंबर को वार्ड-1 के लिए बाबा धाम कॉलोनी सैनी धर्मशाला, वार्ड-2 के लिए बीज मार्केट के पास सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। 4 नवंबर को वार्ड-3 के लिए सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड-4 के लिए सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में शिविर लगेगा। 6 नवंबर को वार्ड-5 के लिए ऋषि कॉलोनी चौक स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड-6 के लिए गांव गढ़ शहजानपुर स्थित राजकीय पाठशाला, 7 नवंबर को वार्ड-7 के लिए गांव रायपुर स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड-8 के लिए पार्क के पास सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। 10 नवंबर को वार्ड-9 के लिए गांव राठधना स्थित राजकीय पाठशाला, वार्ड-10 के लिए सिक्का कॉलोनी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में, 11 नवंबर को वार्ड-11 के लिए नगर निगम कार्यालय, वार्ड-12 के लिए मॉडल टाउन स्थित डाकघर के सामने राजकीय पाठशाला में शिविर लगेगा। इसके अलावा 12 नवंबर को वार्ड-13 के लिए कबीरपुर स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड-14 के लिए रोहतक रोड खाटू श्याम मंदिर के पास सामुदायिक केंद्र और 13 नवंबर को वार्ड-15 के लिए गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल भवन, वार्ड-16 के लिए कालूपुर स्थित राजकीय पाठशाला में शिविर लगाया जाएगा। वहीं 14 नवंबर को वार्ड-17 के लिए पुरानी कचहेरी रोड स्थित सामुदायिक केंद्र, वार्ड-18 के लिए सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र और 17 नवंबर को वार्ड-19 के लिए गांव गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय पाठशाला, वार्ड-20 के लिए गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा।