फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PCR hit the bike, the young man's death

पीसीआर ने बाइक को ठोका, युवक की मौत

Wed, 19 Nov 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
 जींद मार्ग पर गांव बुटाना के समीप मंगलवार को पुलिस की पीसीआर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर के बाद पीसीआर बाइक चालक को आधा किलोमीटर तक घसीटते ले गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 हादसे का पता चलने पर ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बुटाना के पास जींद-गोहाना रोड को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी ने ग्रामीणों को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आधे घंटे से बंद रास्ते को खुलवाया। पुलिस ने पीसीआर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी राजेश पुत्र रामकिशन और गांव गंगाणा निवासी राकेश पुत्र मेहर सिंह मंगलवार शाम सात बजे गोहाना से अपनी बाइक पर गांव जा रहे थे। वे अभी गांव बुटाना के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही पुलिस पीसीआर ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राजेश पीसीआर में फंस गया और करीब आधा किमी तक पुलिस की गाड़ी के साथ घसीटता चला गया। हादसे में जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं राकेश घायल हो गया। राकेश ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए सर्दी के गर्म कपड़े लेने के लिए बाइक से गोहाना आए थे। उसने बताया कि पुलिस पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी जीप को लहरा रहे थे। इसी के चलते उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। मृतक राजेश अपने पीछे पत्नी सहित दो लड़कों को छोड़ गया है। वह खेतीबाड़ी का काम करता था।

पुलिस की लापरवाही से हादसा
गांव बुटाना निवासी रणवीर, नरेंद्र, लीलू, कुलदीप, श्री भगवान, बलवीर, बलदेवा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही से उनके गांव के राजेश की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मी कभी सड़क की इस साइड तो कभी उस साइड जीप को ले जा रहे थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने जाम लगाकर मांग की कि पुलिस द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।


मामला दर्ज
डीएसपी राजीव देशवाल ने कहा कि आरोपी गांव बुटाना चौकी पीसीआर चालक बृजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीसीआर किसी आरोपी को थाने में छोड़ने के लिए गोहाना जा रही थी और जींद रोड गांव बुटाना के समीप मोड़ होने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed