फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PBSS will make a big movement for restoration of pension in the state: Anoop Lather

प्रदेश में पेंशन बहाली के लिए पीबीएसएस करेगी बड़ा आंदोलन : अनूप लाठर

Sun, 13 Mar 2022 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
PBSS will make a big movement for restoration of pension in the state: Anoop Lather
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर समिति पदाधिकारियों के साथ बातचीत - फोटो : Sonipat
पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर ने कहा कि पेंशन बहाली के लिए समिति लगातार संघर्ष कर रही है। अब हर विभाग के कर्मचारियों को पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ जोड़ते हुए प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वे शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी तथा अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी संगठन भी संघर्ष समिति के सहयोग में एकजुट हो रहे हैं। सोनीपत पहुंचने पर अनूप लाठर का समिति के जिलाध्यक्ष सोमदत्त, जिला सह सचिव नीरज जेई व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। अनूप लाठर ने कहा कि दोनों राज्यों में पेंशन बहाली होने के बाद अब हरियाणा में भी संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में सभी जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी को मजबूत करके हर विभाग के कर्मचारियों को पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ जोड़ा जाएगा। पुरानी पेंशन का नाम सुनकर जो लोग ये कहते थे कि पेंशन बहाल नहीं होगी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल होने पर उन्हें भी लगा है कि पीबीएसएस का संघर्ष व्यर्थ नहीं है।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये बयान गलत है कि नई पेंशन योजना में अच्छा पैसा मिल रहा है और पेंशन बहाल नहीं होगी, जबकि हकीकत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुढ़ापा पेंशन से भी कम पेंशन मिल रही है। सरकार यदि धरातल पर जानकारी ले तो नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) की वास्तविक जानकारी मिल जाएगी। जिलाध्यक्ष सोमदत्त व सह सचिव नीरज ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होगी। इसके लिए समिति विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में परिश्रम कर रही है। इसके लिए जिले के सभी विभागों में जल्दी ही संपर्क अभियान चलाते हुए ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विभागीय संगठनों को भी पेंशन आंदोलन में सहयोग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनता को भी शामिल कर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed