फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patwari and canteen operator arrested while accepting Rs 20,000

Sonipat News: पटवारी और कैंटीन संचालक 20 हजार लेते गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Patwari and canteen operator arrested while accepting Rs 20,000
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में रिश्वत लेने की आरोपी पटवारी (दाएं) व एसीबी की टीम। स्रोत : - फोटो : udhampur news
खरखौदा । बीडीपीओ कार्यालय में तैनात पटवारी सुदेश और उसी कार्यालय में कैंटीन चलाने वाले कृष्ण को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर पंचायती जमीन पर मालिकाना हक दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


गांव सिसाना निवासी अनिल ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि पंचायती जमीन पर मालिकाना हक पाने की प्रक्रिया को लेकर वह बीडीपीओ कार्यालय में तैनात हलका पटवारी सुदेश से मिले थे। आरोप है कि पटवारी ने रजिस्ट्री रिपोर्ट तैयार करने की एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। बाद में यह सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन


अनिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस बातचीत की मोबाइल से ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। पटवारी सुदेश ने रिश्वत की रकम सीधे लेने के बजाय उसे बीडीपीओ कार्यालय की कैंटीन चलाने वाले कृष्ण को देने के लिए कहा। जब अनिल ने कृष्ण को ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की तो कृष्ण ने पटवारी से पूछने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी के ऑनलाइन पैसे लेने से इन्कार करने पर कृष्ण ने कहा कि उसे इसमें से केवल एक हजार रुपये मिलने हैं जबकि 19 हजार रुपये पटवारी सुदेश को दिए जाने हैं। इसके बाद अनिल ने नकद पैसे देने का बहाना बनाकर सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्यूरो ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कैंटीन में बिछाया जाल, दोनों आरोपी दबोचे

सोमवार को इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमडी शुगर मिल के अधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। टीम ने पहले कैंटीन में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये कृष्ण को दिलवाए। इसके बाद कृष्ण के इशारे पर जब पटवारी सुदेश कैंटीन में पैसे लेने पहुंची तो टीम ने उसे भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


कार्रवाई से मचा हुडक़ंप
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई से बीडीपीओ कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। ब्यूरो ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो बिना डर शिकायत दर्ज कराएं।

फोटो : सोनीपत के खरखौदा में रिश्वत लेने की आरोपी पटवारी (दाएं) व एसीबी की टीम।  स्रोत :

फोटो : सोनीपत के खरखौदा में रिश्वत लेने की आरोपी पटवारी (दाएं) व एसीबी की टीम। स्रोत :- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed