फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patrolling team assistant dies in accident on KMP Expressway

Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग टीम के सहायक की हादसे में मौत

Sun, 20 Oct 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Patrolling team assistant dies in accident on KMP Expressway
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास कंटेनर की चपेट में आने से पेट्रोलिंग टीम के सहायक चौकर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हिसार के गांव घिराय निवासी प्रवीन ने बताया कि वह केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग गाड़ी पर चालक तैनात है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर थे। उनके साथ सहायक बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी चौकर कुमार (20) गाड़ी में मौजूद थे। केएमपी पर मरम्मत का काम चल रहा है। दोनों पिपली टोल प्लाजा से बहादुरगढ़ की तरफ चल रहे मरम्मत कार्यस्थल पर सामने से आ रहे वाहन चालकों को सचेत कर रहे थे। करीब तीन बजे बहादुरगढ़ की तरफ से आए तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने रोड सेफ्टी बेरियर के पास आकर एकदम से दूसरी लाइन की तरफ कट मार दिया। कंटेनर चौकर कुमार को रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे में चौकर कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed