फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patients to be admitted on 50 beds of oxygen in Murthal University from today

मुरथल विवि में ऑक्सीजन वाले 50 बेड पर आज से भर्ती होंगे मरीज

Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Patients to be admitted on 50 beds of oxygen in Murthal University from today
कोरोना का प्रकोप बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी हो रही है और मरीजों को अस्पताल में बेड नहीं होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो रही है। इन हालात को देखते हुए ही प्रशासन ने मुरथल यूनिवर्सिटी में 50 बेड के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई है और वहां मंगलवार से 50 मरीजों को भर्ती करना शुरू किया जाएगा। ऑक्सीजन की कमी दूर होने पर ज्यादा बेड पर मरीज भर्ती होंगे। अधिकारियों का दावा है कि इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में नागरिक अस्पताल, बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के अलावा आठ प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों का उपचार किया जाता है और इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया जाता है, लेकिन कोरोना के मरीज बढ़ने से यहां ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है और इसलिए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। हालात यह हैं कि मरीज की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उनको नागरिक अस्पताल लेकर जाते हैं तो वहां भर्ती नहीं किया जाता है और वे तड़पते रहते हैं। इस तरह का मामले रोजाना सामने आ रहे हैं और इसकी शिकायत भी अधिकारियों के पास पहुंच रही है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में प्रशासन ने 900 बेड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर लिया है। इनमें से 50 पर शुरुआत में ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी और इस तरह मंगलवार से वहां मरीजों को भर्ती करना शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि ऑक्सीजन में बढ़ोतरी के आधार पर यूनिवर्सिटी में ज्यादा बेड पर मरीज भर्ती करने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 900 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहां मरीज इसलिए भर्ती नहीं किए जा रहे थे, क्योंकि वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब वहां मंगलवार से 50 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी और वहां 50 मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। उसके बाद ऑक्सीजन बढ़ती है तो उसके आधार पर ज्यादा बेड पर मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed