Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patients suffering from cold and fever reached the OPD of the Civil Hospital for treatment.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज

Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold and fever reached the OPD of the Civil Hospital for treatment.
फोटो 26: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दिवाली के बाद मंगलवार को ओपीडी खुली। करीब 600 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल में आम तौर पर 2000 मरीज प्रतिदिन इलाज कराने के लिए आते हैं लेकिन पर्व के चलते मंगलवार को मरीजों की संख्या कम रहीं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज खांसी, बुखार, जुकाम से संबंधित रहे।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के कारण लोग बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यहां पर पर्ची काउंटर व दवा कक्ष व डाक्टरों के कक्षों के सुबह से ही मरीजों की कतार लगती है। दिवाली पर्व के बाद मंगलवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की संख्या की रही। दोपहर बाद तीन बजे तक ओपीडी में करीब 600 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. सन्नी ओहल्याण का कहना है कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम व खांसी के ज्यादा है। सामान्य बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं लेकिन शंका होने वाले मरीजों की डेंगू की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के101 मरीज मिल चुके है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
बच्चों में बुखार-जुकाम और निमोनिया अधिक देखने को मिल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी का कहना है कि बदलते मौसम में सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। कमजोर इम्युनिटी के कारण बच्चों में निमोनिया के केस बढ़ रहे हैं। सामान्य खांसी, जुकाम के बाद बुखार आने पर दस्त शुरू हो जाता है।


-

ये बरतें सावधानी

बच्चों को जमीन पर नंगे पैर न घूमने दें, घर और आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, नवजात और छोटे बच्चों को बोतल से दूध न पिलाएं, ठंडे फल, कोल्ड ड्रिंक व खट्टी-मीठी चीजों से दूर रखें। इसलिए बदलते मौसम में खानपान व रहन-संबंधी सावधानी बरतना जरूरी है। खांसी होने पर कपड़े को मुंह पर रखें। बुखार व जुकाम होते हुए तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed