फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patients filed in medical college will not have to cut for ultrasound

मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीजों को अल्ट्रासाउंड के नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल परिसर के चक्कर

Thu, 12 Aug 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Patients filed in medical college will not have to cut for ultrasound
गोहाना। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए और बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि उनका बेड पर ही अल्ट्रासाउंड होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दो पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें मिली हैं। इससे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 550 बेड के अस्पताल में विभिन्न बीमारियों की जांच व इलाज के लिए मरीज पहुंचते हैं। चिकित्सक ओपीडी में उनकी जांच के बाद मरीजों को बीमारी अनुसार दाखिल करते हैं। इन दिनों कोरोना के मरीजों के लिए 350 बेड निर्धारित होने के चलते सामान्य बीमारियों के मरीजों को 200 बेडों पर दाखिल किया जा रहा है। वार्ड में दाखिल मरीजों को भी चिकित्सक नियमित जांच करते हैं। इस दौरान मरीज को कोई दिक्कत होने पर चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। हालांकि यहां वार्ड में अल्ट्रासाउंड करने के लिए अस्पताल में पहले से ही दो पोर्टेबल मशीन की सुविधा है, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते उन्हें नीचे अल्ट्रासाउंड के लिए संबंधित कक्ष में भेजा जाता है। इससे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दो और पोर्टेबल मशीन मुख्यालय से मांगी थी। अब मुख्यालय ने दो पोर्टेबल मशीनें भेज दी हैं, जिससे अब वार्ड में दाखिल मरीजों का बेड पर ही अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन

एक रेडियोलॉजिस्ट होने से बढ़ रही परेशानी
मेडिकल कॉलेज में सामान्य मरीजों व गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए भी तीन बड़ी मशीनें स्थापित हैं, जबकि रेडियोलॉजिस्ट एक ही नियुक्त है। ऐसे में यहां हर रोज 50-60 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं, अन्य मरीजों को आगामी तारीख दी जा रही है। फिलहाल मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 10 दिन आगे की तारीख मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों की दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के लगातार प्रयास जारी हैं। वार्डों में मरीजों के अल्ट्रासाउंड के लिए दो पोर्टेबल मशीन मिल गई हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने की जानकारी मुख्यालय को दे दी है। मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed