फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passenger and Geeta Jayanti Express will run till Panipat for three days from today

आज से तीन दिन पानीपत तक दौड़ेंगी पैसेंजर व गीता जयंती एक्सप्रेस

Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Passenger and Geeta Jayanti Express will run till Panipat for three days from today
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बजीदा जटां स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते एक पैसेंजर व गीता जयंती एक्सप्रेस पानीपत तक दौड़ेंगी। ये दोनों ट्रेनें पानीपत से आगे निरस्त रहेंगी। रेलवे लाइन पर होने वाले कार्य के चलते कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इस दौरान तीन दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उक्त जानकारी दिल्ली मंडल के रेलवे अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बजीदा जटां स्टेशन पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक पैनल लगाने का काम किया जाएगा। यह कार्य 20 से 22 मई तक रोजाना 2 से 3 घंटे तक चलेगा। इस दौरान 20 से 22 मई तक 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा पानीपत पर समाप्त करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04452 कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा पानीपत से शुरू करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11841/42 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस भी 20 व 21 मई को अपनी यात्रा पानीपत स्टेशन पर ही समाप्त करेगी और यहीं से यात्रा शुरू करेगी। ये ट्रेनें पानीपत से कुरुक्षेत्र के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 20 व 21 मई को दो से ढाई घंटे तक बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। 12925 ब्रांदा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 20 व 21 मई को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 30, 40 व 120 मिनट रोककर चलाया जाएगा। वहीं 22 मई को गाडी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला-करनाल के बीच 25 मिनट व गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला-करनाल के बीच 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बजीदा जटां स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक पैनल लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 20 से 22 मई तक एक पैसेंजर व गीता जयंती एक्सप्रेस का संचालन पानीपत तक किया गया है। जबकि कई ट्रेनों को बीच मार्ग में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed