{"_id":"6844924f617a4d1105054073","slug":"parth-dev-lakshya-and-tanmay-won-the-badminton-matches-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137715-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पार्थ, देव, लक्ष्य और तन्मय ने जीते बैडमिंटन मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पार्थ, देव, लक्ष्य और तन्मय ने जीते बैडमिंटन मुकाबले
Sun, 08 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में शुरू हुई प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में शनिवार को प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 10 जून तक चलेगी। पहले दिन पार्थ चावला, देव सिंगला, लक्ष्य मलिक व तन्मय मेहता ने अपने-अपने मुकाबले जीते। हरियाणा राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाया तो डीएसपी विजिलेंस विपिन कादियान गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों की झलक भी देखने को मिल रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में बैडमिंटन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। डीएसपी विजिलेंस विपिन कादियान ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। अब जिला व ब्लॉक स्तर पर भी बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी को मेहनत के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा, हरेंद्र मलिक, एजे राय, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, पार्षद नीतू दहिया आदि मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
पुरुष सिंगल-रोहतक के पार्थ चावला ने सोनीपत के कुनाल, हिसार के देव सिंगला ने पानीपत के जयदीप, फरीदाबाद के स्नेहिल कुमार ने यमुनानगर के दक्ष, रेवाड़ी के हार्दिक ने भिवानी के दिव्यांशु को हराया। कुरुक्षेत्र के तरुण ने सोनीपत के सौर्या, सोनीपत के मनोज ने भिवानी के रिक्की, फरीदाबाद के लक्ष्य सिंगल ने पलवल के तुषार, सोनीपत के लक्ष्य मलिक ने नारनौल के मयंक, हिसार के हर्षित नैन ने रोहतक के मोहित को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंबाला के हर्षित ने गुरुग्राम के ध्रुव, सिरसा के तन्मय मेहता ने गुरुग्राम के निशांत, करनाल के अनिरुद्ध ने सोनीपत के तक्षक, रोहतक के साहिल नांदल ने सोनीपत के अभिषेक को हराया।
महिला सिंगल : रोहतक की चहक सहगल ने सोनीपत की हिमांशी, जींद की रूबल ने रोहतक की अक्षिता, रोहतक की अर्शिता ने हिसार की प्रीति व गुरुग्राम की दिव्यांशी ने सोनीपत की रक्षिता को हराया। गुरुग्राम की अनन्या ने कुरुक्षेत्र की मितांशी, सोनीपत की नैंसी ने फरीदाबाद की मनकीरत कौर को हराया। रोहतक की मनस्वी राणा ने सोनीपत की अवनी, फरीदाबाद की छवि ने गुरुग्राम की रिसिका, रोहतक की साइना काजल ने सोनीपत की नैंसी को हराया।