फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   parol jamper arrest, 25 thousand prize

25 हजार का इनामी पैरोल जंपर 13 साल बाद गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
parol jamper arrest, 25 thousand prize
सोनीपत। जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने नाहरा-नाहरी डबल नहर के पास से हत्या के मामले में सजायाफ्ता पैरोल जंपर और 25000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सिसाना का रहने वाला रामचंद्र उर्फ आरसी उर्फ अशोक है। वह 13 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था और नाम बदलकर छिपता रहा। आरोपी ने दिल्ली के रोहिणी में पहचान बदलकर एक युवती से शादी भी कर ली और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव सिसाना निवासी रामचंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के ही राजेश की वर्ष 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे अदालत ने दोषी करार देते हुए वर्ष 2006 में 10 साल की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2007 में न्यायालय से चार सप्ताह का पैरोल लेकर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया। न्यायालय ने उसको वर्ष 2010 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को वाहन चोरी निरोधक दस्ता प्रभारी संदीप कुमार के निर्देश पर गश्त कर रहे एएसआई गुलशन कुमार की टीम ने नाहरा नाहरी डबल नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भागने के बाद स्थान बदलता रहा रामचंद्र
रामचंद्र ने फरार होने के बाद लगातार अपने ठिकाने बदले। वह ज्यादा समय दिल्ली के रोहिणी में रहा। वहां पर उसने एक ग्रेजुएट लड़की से नाम बदलकर शादी कर ली। उससे दो बच्चे भी हैं। वह जींद, पानीपत, चंडीगढ़, नोएडा व गाजियाबाद में छिपकर रहा। वह ज्यादा समय कहीं पर नहीं ठहरता था। किसी स्थान पर उसने अपनी असली पहचान उजागर नहीं की। उसने अपन नाम रामचंद्र, आरसी, अशोक आदि बताए। इतना ही नहीं फरार रहने के दौरान लूट, डकैती, चोरी, जानलेवा हमला करने और जेल एक्ट से संबंधित अपराधों को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि विभिन्न जिलों में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed