फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paris Paralympics: Dharambir wins gold with Asian record,

पेरिस पैरालंपिक : एशियाई रिकॉर्ड के साथ धर्मबीर ने जीता सोना, सोनीपत के गांव भदाना में खुशी का माहौल

Thu, 05 Sep 2024 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 03:32 AM IST
सार

देश के साथ जिले में भी जश्न शुरू हो गया। पैतृक गांव भदाना में उनके निवास स्थान पर खेलप्रेमियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Paris Paralympics: Dharambir wins gold with Asian record,
सोनीपत के गांव भदाना निवासी भीम अवाॅर्डी धर्मबीर नैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक के पुरुष वर्ग की क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में सोनीपत के गांव भदाना निवासी भीम अवाॅर्डी धर्मबीर नैन ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद देश के साथ जिले में भी जश्न शुरू हो गया। पैतृक गांव भदाना में उनके निवास स्थान पर खेलप्रेमियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन


भीम अवाॅर्डी धर्मबीर नैन ने अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को तोड़कर पेरिस में स्वर्ण पदक जीता है। पेरिस पैरालंपिक की एफ-51 स्पर्धा में धर्मबीर नैन के पहले चार थ्रो अमान्य रहे। उन्होंने हौसला न हारते हुए स्पर्धा की पांचवीं बारी में 34.92 का स्वर्णिम थ्रो किया। पेरिस रवाना होने से पहले कहा था कि देश को सोना दिलाकर ही लौटूंगा
विज्ञापन


धर्मबीर नैन इससे पहले रियो व टोक्यो पैरालंपिक में पदक नहीं जीत सके थे। उन्होंने पेरिस रवाना होने से पहले कहा था कि इस बार देश को सोना दिलाकर ही लौटूंगा। उन्होंने बताया था कि मैं पेरिस पैरालंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हूं। धर्मबीर ने प्रतियोगिता के लिए सुबह-शाम कड़ा अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई तो टूट गई थी रीढ़ की हड्डी
धर्मबीर नैन का सफर कठिनाइयों भरा रहा है। धर्मबीर नैन ने वर्ष 2012 में नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन जलस्तर कम होने से गर्दन सीधा तलहटी से जा टकराई। हादसे में रीढ़ की हड्डी टूट गई व आधे से ज्यादा शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। हादसे में आधा शरीर निष्क्रिय होने के बाद भी धर्मबीर ने हार नहीं मानी। अब उन्होंने अपने बुलंद हौसले व मेहनत के दम पर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला है। परिजनों का कहना है कि वह बहुत खुश हैं। धर्मबीर ने पेरिस में सोना जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम ऊंचा किया है। देश लौटने पर धर्मबीर का भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed