{"_id":"624b4ac44a0bb720603a5736","slug":"parents-arrived-to-oppose-cm-police-detained-sonipat-news-rtk6429870154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का विरोध करने पहुंचे अभिभावक, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का विरोध करने पहुंचे अभिभावक, पुलिस ने लिया हिरासत में
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-15 एचएसवीपी मैदान पर लगाए गए पंडाल में पहुंचीं छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष को हिरासत मे?
- फोटो : Sonipat
Link Copied
नियम 134ए को खत्म करने व इस नियम के तहत पात्र विद्यार्थियों का दाखिला न होने के विरोध में सीएम का विरोध करने सेक्टर-15 एचएसवीपी मैदान पर पहुंचीं छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी सहित कई अभिभावकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसका पता लगते ही अन्य अभिभावक भी सेक्टर-27 थाने के पास इकट्ठा हुए और हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सेक्टर-15 एचएचवीपी मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक सहित कई अन्य मंत्री व विधायक पहुंचने थे। छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी व कुछ अभिभावक भी सीएम के सामने अपनी मांगें रखने के लिए यहां पहुंचे थे। खुफिया विभाग को इसकी भनक लगी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आने से पहले ही संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी और कुछ अभिभावकों को हिरासत में ले लिया और सेक्टर-27 थाने ले गए। सभी अभिभावकों को कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं रखा और देर शाम मुख्यमंत्री के वापस जाने के बाद ही छोड़ा गया। गुस्साए अभिभावकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।