फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat representatives went to Dharamshala on an exposure visit

Sonipat News: एक्सपोजर विजिट पर धर्मशाला गए पंचायत प्रतिनिधि

Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives went to Dharamshala on an exposure visit
फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होते पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: पंचायत वि
खरखौदा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के सरपंचों, ब्लॉक समिति चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन का पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में आयोजित किया जा रहा है। अध्ययन दौरे में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया के नेतृत्व में पंचायत समिति चेयरमैन खरखौदा व राई सतेंद्र दहिया और सीमा सहित 40 पुरुष और 25 महिला सरपंच भाग ले रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य धर्मशाला की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। वहां लागू उन्नत पंचायत मॉडल, संसाधन प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निपटान प्रणाली, पर्यटन आधारित ग्रामीण आजीविका और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रत्यक्ष अध्ययन किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों से हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में अपनाए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी लेंगे। पांच दिवसीय यह दौरा ज्ञानवर्धक व उपयोगी साबित होगा जो जिले की पंचायतों के भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed