फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat of 24 villages: Before Bharat Bandh, 20 farmers will take out bike rally

24 गांवों की पंचायत : भारत बंद से पहले किसान 20 को निकालेंगे बाइक रैली

Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of 24 villages: Before Bharat Bandh, 20 farmers will take out bike rally
पंचायत के दौरान मौजूद किसानों व समिति सदस्यों को संबोधित करता किसान नेता ईश्वर दहिया। संवाद - फोटो : Sonipat
किसान मजदूर संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को गांव बादशाहपुर माच्छरी स्थित स्टेडियम में 24 गांवों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारत बंद से पहले 20 सितंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें 200 बाइकों के साथ युवा भाग लेंगे और भारत बंद के लिए न्योता देंगे। साथ ही व्यापारियों व दुकानदारों के संगठनों से भारत बंद के लिए समर्थन मांगा जाएगा। पंचायत का संचालन कमेटी के प्रधान मास्टर ईश्वर सिंह दहिया ने किया। अध्यक्षता साहिब सिंह पिनाना, नैना गांव के पूर्व सरपंच अनूप सिंह, रामफल दोदवा, पूर्व सरपंच की तीन सदस्यीय कमेटी ने की।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने तीनों कृषि कानूनों की जानकारी दी और 27 सितंबर के भारत बंद को संपूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों ने कारपोरेट, पूंजीपति अपने असली दुश्मन को पहचान लिया है। पंचायत के दौरान डॉ. सतपाल हुलैड़ी, डॉ. सतपाल कटवाल, मा. अनूप सिंह व बिजंद्र सिंह दहिया भटगांव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed