{"_id":"ab97525d1400bdad4222bf76c021776c","slug":"panchayat-election-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरे जाएंगे सोनीपत, खरखौदा व मुंडलाना ब्लॉक के लिए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरे जाएंगे सोनीपत, खरखौदा व मुंडलाना ब्लॉक के लिए नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मंगलवार से चुनाव के प्रथम चरण में सोनीपत ब्लॉक की 25 पंचायत, मुंडलाना ब्लॉक की पंचायत समिति और 34 पंचायत और खरखौदा ब्लॉक की 45 पंचायत और ब्लाक समिति के 28 सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी के आदेश पर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। सोमवार को बीडीपीओ गोहाना पहुंचे और मुंडलाना खंड के सभी आरओ की बैठक ली गई। बैठक के दौरान सभी ड्यूटी आरओ को नामांकन भरने की ट्रेनिंग दी गई और नामांकन फार्म सहित सारा सामान मुहैया कराया गया। सभी नामांकन फार्म पंचायत स्तर पर ही भरे जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। चुनाव प्रतिनिधियों को 19 सितंबर तक अपने नामांकन फार्म जमा करवाने हैं।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों का करनी होगी पांच शर्तें पूरी
पंच, सरपंच व ब्लॉक समिति के सदस्य बनने के लिए चुनावी प्रतिनिधियों को पांच शर्तें पूरी करनी होगी। जिनमें पहली शर्त कोई भी प्रतिनिधि बिजली निगम से डिफाल्टर घोषित न हो। इसके लिए उसे बिजली निगम से एनओसी देनी होगी। किसी भी शहरी बैंक में डिफाल्टर घोषित न हो। किसी प्रतिनिधि पर ऐसा कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो जिसमें दस साल से अधिक कैद की सजा हो। घर में शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा एएसी आरक्षित वर्ग 8वीं पास और जरनल वर्ग के प्रतिनिधि 10वीं पास होने चाहे।
विज्ञापन
पंचायत समिति के लिए महिला वार्ड आरक्षित
मुंडलाना पंचायत समिति में कुल 22 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड- 2, 5, 10, 15, 18, 19, 20 व 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिनमें से वार्ड-18 व 19 एससी वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
तीन-तीन पंचायतों वाले गांव
मुंडलाना ब्लॉक में ऐसे दो गांव हैं, जिनमें तीन-तीन पंचायते हैं। इनमें गांव गंगाणा में गंगाणा, टांडिया पाना व पेदड़ा पाना पंचायत हैं। इसी तरह गांव शामड़ी में बुरान, लोहचब व सिसान पंचायत शामिल है। इसके अलावा मुंडलाना ब्लॉक समिति में मुंडलाना सबसे बड़ी पंचायत है। जिसमें 8 हजार 982 की आबादी में 6 हजार 549 वोट हैं।
21 को फार्मों की छंटनी और 24 को मिलेगा चुनाव चिन्ह
चुनाव के लिए नामांकन फार्म भरने मंगलवार से शुरू होकर 19 सितंबर तक भरे जाने हैं। इन नामांकन फार्मों के भरने के बाद 21 सितंबर को इनकी छंटनी की जाएगी। जिनमें सरपंच सामान्य वगर्म के लिए 220 रूपए, एससी व बीसी के लिए 100 रूपए फीस देनी होगी। पंच सामान्य वर्ग के लिए 100 रूएप और एससी व बीसी वर्ग के लिए 40 रूपए फीस है। वहीं ब्लॉक समिति सदस्य सामान्य वर्ग की 300 रूपए और बीसी व एसी के लिए 150 रूपए फीस निर्धारित की गई है। अगर किसी का फार्म गलत पाया जाता है तो उसे रद्ध कर दिया जाएगा। वहीं 24 सितंबर को फार्म की छंटनी में सही निकले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिया जाएगा। अगर कोई अपना नामांकन फार्म वापिस लेना चाहे तो वह 24 सितंबर को वापिस ले सकता है। वहीं 4 अक्टूबर को पहले चरण का चुनाव होगा।
पंच व ब्लाक समिति में प्रयोग नहीं होगी ईवीएम मशीन
पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति के सदस्य और जिला परिषद के चुनाव 4 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। इनमें सरपंच व जिला परिषद के चुनाव ईवीएम मशीनों में होगें। वहीं पंच व ब्लॉक समिति के सदस्यों के चुनाव पोस्टल द्वारा किए जाएगें।
क्या कहते हैं अधिकारी
बीडीपीओ खजान सिंह ने कहा कि मुंडलाना ब्लॉक का चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन फार्म शुरू हो जाएगें। सरकार द्वारा चुनाव में लागु की गई नीतियों को जो प्रतिनिधि लागु करेगा। उसे 24 सितंबर को चुनाव चिन्ह दे दिया जाएगा। यह चुनाव निष्पक्ष व प्रशासन की कड़ी देखरेख मे होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।