फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   panchayat chunav

अपनी शर्तों में फंसे सरकार के करोड़ों

Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कर्ज लौटाने की शर्त से जहां बिजली निगम और सहकारी बैंकों में चेहरों पर मुस्कान आई थी, लेकिन तीनों चरणों का नामांकन पूरा होने के बाद जब बैंकों और निगम के अधिकारियों ने हिसाब जोड़ा तो मात्र पौने सात करोड़ रुपये की ही रिकवरी हो सकी। जबकि जिले में बैंकों का करीब 300 और बिजली निगम का करीब 100 करोड़ रुपये फंसा है। हालांकि कुछ अधिकारी इसके पीछे की वजह शैक्षणिक योग्यता वाली शर्त को मानते हैं। उनका कहना है कि शैक्षणिक योग्यता वाली शर्त न होती तो कहीं ज्यादा पैसों की रिकवरी होती है। क्योंकि सितंबर महीने में पहले चरण के नामांकन समाप्ति से दो दिन पहले जब शैक्षणिक योग्यता की शर्त हटा दी गई थी तो अधिक पैसों की रिकवरी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम और बैंकों के मुख्य कार्यालय में रुपयों का हिसाब-किताब किया गया है। सामने आया है कि पंचायत चुनावों ने इनका लगभग पौने 7 करोड़ रुपये का ओल्ड ड्यूज क्लीयर करा दिया है। सबसे ज्यादा फायदा को-ओपरेटिव बैंक को हुआ है। जिसका साढ़े 4 करोड़ रुपये का ओल्ड ड्यूज क्लीयर हुआ है। बता दें कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवारी जताने के लिए रखी गई नो-ड्यूज की शर्त ने ही बैंकों और बिजली निगम को रुका पैसा वापस दिलवाया है। खास बात ये है कि सितंबर माह को पंचायत चुनाव रद्द कर दिए गए थे। उस समय कुछ ही दिनों में अच्छी खासी रिकवरी हो गई थी। लेकिन अब दोबारा से शुरू किए गए पंचायत चुनावों में रिकवरी का औसत कम ही है।
विज्ञापन


949 ने करवाए साढ़े 4 करोड़ से अधिक रुपये जमा
मौजूदा समय में चल रहे पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद को ऑपरेटिव बैंक ने लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये की रिकवरी की है। इसमें से 34 पैक्स से 3 करोड़ 54 लाख 52 हजार मूल रकम और 9 लाख 38 हजार रुपये ब्याज सहित कुल 4 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये रिकवर किए गए। साथ ही 38 ब्रांच में 7 मेंबरों ने 2 लाख 71 हजार रुपये की राशि रिकवर कराई है। इसमें 1 लाख 24 हजार मूल राशि और 1 लाख 47 हजार रुपये ब्याज के शामिल हैं। इस तरह से को-ऑपरेटिव बैंक के पास कुल 4 करोड़ 50 लाख 49 हजार रुपये की राशि रिकवर हुई है। को ऑपरेटिव बैंक की 34 पैक्स से कुल 7,425 लोगों ने नो-ड्यूज सटफिकेट लिए हैं। इनमें से 942 लोगों ने रिकवरी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले प्लान में क्या : उस समय बैंक में कुल 2,95,97,000 रुपए की रिकवरी हुई थी। 4,952 ने नोड्यूज लिए थे और 449 ने रिकवरी करवाई थी।

लैंड मार्गेज बैंक को मिले सवा करोड़
लैंड मार्गेज बैंक ने इस समय कुल 1 करोड़ 15 लाख 87 हजार रुपये की रिकवरी की है। यह रिकवरी केवल 56 लोगों से हुई है।  हालांकि लैंड मार्गेज बैंक में 8,516 लोगों ने नो-ड्यूज के लिए अप्लाई किया था। सभी को बैंक की ओर से नो-ड्यूज जारी किया गया था।  
पिछले प्लान में क्या : सितंबर माह में 22 लोगों ने 40 लाख रुपये की रिकवरी कराई थी। एनओसी लेने वाले लगभग 4 हजार लोग थे।

डिफाल्टरों से बिजली निगम को मिले 76.63 लाख रुपये
बिजली निगम ने पंचायत चुनावों के चलते डिफाल्टरों से 76.63 लाख रुपए रिकवर किए हैं। डिविजन वाइज बात करें तो सिटी डिविजन सोनीपत में 9.18 लाख, सब अर्बन डिविजन सोनीपत में 43.22 लाख और सब अर्बन डिविजन गोहाना 24.25 लाख रूपये जमा करवाए गए हैं। बता दें बिजली निगम से दिसंबर माह से अब तक कुल 12 हजार के करीब लोगों ने एनओसी ली है और 450 लोगों ने रिकवरी करवाई है।
पिछले प्लान में क्या : सितंबर माह में निगम कुल 72 लाख रुपए की रिकवरी कर पाया था। 22 सितंबर को चुनाव पर रोक लगने से पहले निगम ने 488 लोगों से यह राशि रिकवर की थी।


अक्टूबर माह से लेकर अब तक हमारे पास कुल साढ़े चार करोड़ से अधिक की रिकवरी हो चुकी है। तीनों चरणों के नामांकन अब खत्म हो गए हैं, इसीलिए भीड़ भी खत्म हो गई है। हमने साढ़े 7 हजार के करीब लोगों को नो-ड्यूज सटफिकेट दिए हैं।
-विजय झाम्ब, जीएम, को-ओपरेटिव बैंक

-लेकिन नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई। इसीलिए अब हमारे यहां भी भीड़ नहीं रहती। पंचायत चुनावों के इस फेज में हमें 56 लोगों ने 1,15,87,000 रुपए की रिकवरी करवाई है।
-राय साहब, सीईओ, लैंड मार्गेज बैंक

-अब तक कुल 76.63 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। यह रकम डिफाल्टिंग कस्टमर्स के हैं। 12 हजार के करीब लोगों ने एनओसी ली है।
-एसएन शर्मा, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed