फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Panchayat banned single use plastic, then the atmosphere started changing

Sonipat News: पंचायत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाई रोक तो बदलने लगी फिजा

Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panchayat banned single use plastic, then the atmosphere started changing
फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।
सोनीपत। देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका इस्तेमाल अभी भी धड़ल्ले से हो रहा है। इसकी वजह से होने वाले प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे असर को देखते हुए गांव जठेड़ी की पंचायत ने गांव की सीमा में इसके इस्तेमाल और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका असर ही है कि जिस गांव की नालियां प्लास्टिक की गिलास और प्लेट से अटी रहती थी वह अब साफ नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन

गांव की गलियों और नालियों में अकसर पॉलिथीन के साथ प्लास्टिक के ग्लास और प्लेट पड़े रहते थे। इससे प्रदूषण फैलने के साथ नालियां जाम हो रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत ने बैठक बुलाई और पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट नहीं बेचने देने का निर्णय लिया। इसको लेकर गांव में होर्डिंग्स लगाकर चेतावनी दी गई कि गांव में प्लास्टिक के गिलास, प्लेट आदि बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

देश में पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन के बावजूद लोग इनका इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर प्रतिबंध पूरी तरह से नहीं लग पा रहा था। ऐसे में गांव के सरपंच योगेश ने इस पर अंकुश लगाने की पहल शुरू की। उन्होंने इसे लेकर ग्राम सभा की बैठक बुलाई और उसमें पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। बैठक में सभी ने इस पर सहमति जताई। पंचायत के इस निर्णय में ग्रामीणों ने सहयोग करने का फैसले लिया है। इसमें दुकानदार भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रदूषण के साथ गंदगी से निजात मिलेगी
ग्रामीणों के बेहतर कल के लिए पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट बेचने व खरीदने पर रोक लगाई गई है। इससे जहां प्रदूषण से निजात मिलेगी, वहीं गंदगी भी कम होगी। अक्सर पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट नालियों में फंसकर उन्हें जाम कर देते हैं, जिससे दूषित पानी गलियों में बहने लगता है। इनका इस्तेमाल रुकेगा तो साफ-सफाई दिखाई देगी। -नीलम, पंच
ग्राम पंचायत की अच्छी पहल
ग्राम पंचायत ने पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट के खरीदने व बेचने पर रोक लगाकर अच्छी पहल की है। इससे गांव का वातावरण स्वच्छ रखने में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में सिंगल यूज प्लास्टिक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इससे निजात को सभी को आगे आना चाहिए। केंद्र सरकार की रोक के बावजूद इसका इस्तेमाल हो रहा था। -सतबीर, ग्रामीण
स्वयं लोगों को बांट रहे कैरी बैग
गांव में पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया, जिसका दुकानदार पूरा सहयोग कर रहे हैं। गांव में साफ-सफाई सभी का नैतिक कर्तव्य भी है। मैं स्वयं कैरी बैग लेकर आया हूं और अपने ग्राहकों को उसमें ही सामान लेकर आने के लिए प्रेरित करता हूं। -अशोक, दुकानदार
जल्द दिखाई देगा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का असर
ग्राम सभा की बैठक कर गांव में पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट की खरीद-फरोख्त पर रोक का निर्णय लिया गया है। इसका बेहतर असर आने वाले समय में दिखाई देगा। इससे प्रदूषण से निजात मिलेगी और पूरी फिजा बदली नजर आएगी। सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर रोक से गांव की नालिया काफी हद तक साफ नजर आने लगी हैं। इसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है। -योगेश, सरपंच, गांव जठेड़ी

वर्जन
गांव जठेड़ी की पंचायत ने पॉलिथीन, प्लास्टिक ग्लास व प्लेट के खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध लगाया है तो यह बेहतर निर्णय है। अगर पंचायत जानकारी देगी तो इन्हें बेचने वालों के चालान किए जाएंगे। -सुरेंद्र सिंगला, समाज शिक्षा पंचायत अधिकारी, राई।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

फोटो :18: गांव जठेड़ी में लगाया गया होर्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed