{"_id":"68d059432342118cf40e718a","slug":"paddy-will-be-purchased-in-seven-markets-from-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142635-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात मंडियों में आज से होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात मंडियों में आज से होगी धान की खरीद
Mon, 22 Sep 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11: धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले की मंडियों में सोमवार से सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। कुल सात केंद्रों पर खरीद की जाएगी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के पीआर धान की खरीद की जाएगी। खरीद को लेकर मंडियों और खरीद केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। गन्नौर में रविवार को विधायक देवेंद्र क़ादियान ने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
क्रय केंद्रों पर वारदाना से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) और हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से पीआर धान की खरीद की जाएगी। साथ ही अनाज मंडी में रेट भी प्रति क्विंटल अलग-अलग तय किए हैं।
सामान्य किस्म के धान का मूल्य प्रति क्विंटल 2369 रुपये व ए ग्रेड किस्म के धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल तक रहेगा। सरकार की ओर से चार मंडियों व तीन खरीद केंद्रों में पीआर धान की खरीद करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
हैफेड के पास बारदाने की 900 गांठ और हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन के पास 800 गांठ उपलब्ध है। अधिकारियों का दावा है कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
--
किसानों का धान खरीदेगी सरकार : विधायक
गन्नौर। विधायक देवेंद्र क़ादियान ने रविवार को गन्नौर अनाज मंडी का निरीक्षण किया और आढ़तियों ने बातचीत की। क़ादियान में कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए मंडी में बिजली, पानी, साफ-सफाई और नापतोल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार ने बताया कि मंडी में आवक लगातार बढ़ रही है। इस दौरान आढ़ती सुरेश बत्रा, सुरेंद्र कुमार, अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।