{"_id":"62210b0e787bb31a0763b2f9","slug":"oxygen-plant-will-start-soon-in-civil-hospital-machines-arrived-sonipat-news-rtk6400829109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट, पहुंची मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट, पहुंची मशीनें
विज्ञापन
अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में ही मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में जल्द ही नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू होगा। प्लांट स्थापित करने के लिए वीरवार को अस्पताल में मशीनें पहुंच गई हैं, जिन्हें अब स्थापित करने का काम शुरू किया जाएगा। प्लांट लगने के बाद ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मरीजों को उपचार के लिए ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सरकार ने बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के साथ ही गोहाना में स्थित 50 बेड के नागरिक अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए एनएचएआई की तरफ से यहां पहले ही प्लेटफार्म व शेड भी तैयार करवा दिया था। बस मशीनें स्थापित होनी बाकी थी। अब वीरवार को अस्पताल में इंजीनियरों की टीम मशीनें लेकर पहुंचीं। इंजीनियरों ने स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों के साथ यहां बने शेड का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही मशीनों को स्थापित करने के लिए रणनीति भी तैयार की। यहां पहले 100 एलपीएम (लिक्विड प्रति मिनट) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाना था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि अस्पताल में 800 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इससे अस्पताल के आपातकालीन विभाग, प्रसूति विभाग, ऑपरेशन कक्ष समेत सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए मशीनें पहुंच गई हैं। जल्द ही इन्हें इंजीनियरों की तरफ से स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्लांट पर बिजली आपूर्ति व अन्य प्रक्रिया पूरी कर अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना