फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   oxygen cylinder crisis, request for cylender

ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए अफसरों के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे लोग

Fri, 30 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
oxygen cylinder crisis, request for cylender
सोनीपत। कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ती जा रही है और अपनों की जिंदगी बचाने के लिए लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए अधिकारियों के हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं। वहीं बहालगढ़ कंपनी में बुधवार रात को ऑक्सीजन सिलिंडर लेने को लेकर राई थाना पुलिस पर कर्मियों से मारपीट का आरोप लगा है।
विज्ञापन

बहालगढ़ में दिव्य एअर प्रोडक्ट लिमिटेड में प्रशासन ने दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जहां रात के लिए बीडीपीओ राई राजेश टिवाना है तो वहां दिन के लिए तहसीलदार मनोज अहलावत को लगाया गया है। कंपनी के एमडी राजबीर दहिया का आरोप है कि उनके यहां बुधवार रात को राई थाने की पुलिस पहुंची और सिलिंडर नहीं देने पर कर्मियों के साथ मारपीट की। हालांकि उसके बाद विवाद निपटने की बात कही जा रही है। वहीं कंपनी में वीरवार दोपहर को पहुंची एक महिला ने अपने परिवार के सदस्य के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर देने की मांग की और वह तहसीलदार के सामने हाथ जोड़कर रोने लगी। तहसीलदार मनोज अहलावत ने कहा कि इस तरह किसी को सिलिंडर नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों को सिलिंडर देने के लिए सोनीपत के जिमखाना क्लब में चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जहां इस तरह के जरूरतमंद आते है तो वह मरीज के कागज दिखाकर वहां से पर्ची बनवाएंगे। उसके बाद उस पर्ची के आधार पर कंपनी से सिलिंडर मिल जाएगा। उनके अनुसार इस तरह से वीरवार को कई लोगों को सिलिंडर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed