फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oxygen consumption increased by five times, more than a thousand cylinders are seen every day

ऑक्सीजन की खपत पांच गुणा बढ़ी, रोजाना एक हजार से ज्यादा सिलिंडर लग रहे

Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Oxygen consumption increased by five times, more than a thousand cylinders are seen every day
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही अब ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत बढ़ने लगी है। यही कारण है कि देश में अधिकतर जगह ऑक्सीजन की किल्लत है। हालांकि जिले में अभी तक ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि कोरोना का कहर बढ़ने से ऑक्सीजन की खपत पांच गुना बढ़ गई है। जहां पहले 200-250 सिलिंडर की प्रतिदिन सप्लाई होती थी, वहीं अब प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा सिलिंडर लग रहे हैं। जिले में सिलिंडर की सप्लाई करने वाली केवल एक ही दिव्या गैस कंपनी है और उसने खपत को बढ़ता देखकर उत्पादन बढ़ा दिया है। कंपनी की ओर से प्रशासन की मांग पर आसपास के जिलों तक ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन के सिलिंडर सप्लाई करने वाली एक कंपनी दिव्या गैस है तो वह कंपनी पानीपत भी कई अस्पतालों तक सिलिंडर सप्लाई करती है। कुछ दिनों से जिस तरह से खपत बढ़ रही है, उसको देखते हुए प्रतिदिन सिलिंडर सप्लाई का आंकड़ा 1500 तक पहुंचने वाला है। दिव्या गैस कंपनी के एमडी राजबीर दहिया ने बताया कि इस समय तक उनके पास माल की कमी नहीं है और इसलिए ऑक्सीजन का उत्पादन लगातार बढ़ाकर सप्लाई कर रहे हैं। अगर माल आने में कोई परेशानी नहीं हुई तो वह जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। जिस अस्पताल को जितनी भी ऑक्सीजन की जरूरत होगी तो वह उसको तुरंत उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

रोहतक तक पहुंचाए गए जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलिंडर
दिव्या गैस कंपनी के एमडी राजबीर दहिया ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि वह जिले की पूर्ति करने के बाद हरियाणा में जिस भी जगह ऑक्सीजन की दिक्कत हो, वहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। इसलिए ही उनको बुधवार सुबह जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रोहतक में ऑक्सीजन को लेकर परेशानी होने की बात बताई तो वहां के लिए भी 50 सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए। इस तरह अगर किसी भी जगह उनके ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से मरीजों की जान बचती है तो वह वहां सामान्य तौर पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed